टेक एंड गैजेट्स

How to Clean SmartPhone: स्मार्टफोन हो गया है गंदा, इन तरीकों से घर पर ही हो जाएगा नया

How to Clean Your SmartPhone: आपके फोन के विशेष फीचर्स जैसे कि टचस्क्रीन, कैमरा लेंस, और स्पीकर को ध्यान से साफ करें। वहीं पोर्ट्स वाली जगहों पर किसी भी तरह का लिक्विड का इस्तेमाल न करें। इससे फोन हमेशा के लिए खराब हो सकता है।

Image

SmartPhone Tips

How to Clean Your SmartPhone: पूरा दिन हमारा स्मार्टफोन हमारे साथ रहता है। ऐसे में बहुत संभव है कि फोन पर गंदगी जमा हो जाती है, जो फोन इस्तेमाल करने के दौरान आपको बीमार भी कर सकती है। ऐसे में यदि आप भी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि अपने फोन को जर्म्स फ्री और साफ कैसे रखें तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम गंदे फोन को घर पर आसानी से साफ करने का तरीका बताएंगे। साथ ही यह भी जानेंगे कि फोन को एक हफ्ते में कितनी बार साफ करना चाहिए।

कपड़ा या माइक्रोफाइबर क्लोथ

फोन को साफ करने के लिए किसी नरम कपड़े या माइक्रोफाइबर क्लोथ का उपयोग करें। किसी भी हानिकारक रसायन जैसे कि अल्कोहल, अमोनिया या डेटर्जेंट का उपयोग न करें, क्योंकि ये आपके फोन को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

फोन की सुरक्षा के लिए बढ़िया केस

एक अच्छा फोन केस का उपयोग करने से आपके फोन को धूल, धुआं और अन्य कचरे से बचाया जा सकता है।

रोजाना साफ करें

अपने फोन को रोजाना साफ करें, विशेष रूप से जब आप इसे पब्लिक स्थानों पर लेकर जाते हैं। साथ ही फोन को धूल वाली जगहों जैसे कि गार्डन में जमीन पर न पटकें। इससे फोन में डस्ट जा सकती है और इसमें दिक्कत आ सकती है।

यहां रखें बहुत ध्यान

आपके फोन के विशेष फीचर्स जैसे कि टचस्क्रीन, कैमरा लेंस, और स्पीकर को ध्यान से साफ करें। वहीं पोर्ट्स वाली जगहों पर किसी भी तरह का लिक्विड का इस्तेमाल न करें। इससे फोन हमेशा के लिए खराब हो सकता है।

मोबाइल क्लिनिंग लिक्विड

मोबाइल बहुत ज्यादा गंदा है तो इसे साफ करने के लिए आप अच्छी क्वालिटी का मोबाइल क्लिनिंग लिक्विड खरीद सकते हैं। मार्केट में स्किन स्प्रे भी मिलता है, इसे भी आप स्मार्टफोन को साफ कर सकते हैं। बता दें कि 70% से अधिक आइसोप्रोपाइल अल्कोहल (इसे रबिंग अल्कोहल भी कहा जाता है) या इथेनॉलयुक्त लिक्विड से फोन साथ किया जा सकता है। हालांकि, इसे मुलायम कपड़े पर लगाकर ही इस्तेमाल करना चाहिए।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article