टेक एंड गैजेट्स

कम कीमत में दमदार कैमरा और डिस्प्ले के साथ आया Vivo T3 5G, डिजाइन भी है शानदार

Vivo T3 5G Launched in India: वीवो टी3 5जी में 6.67 इंच फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलता है। फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 चिपसेट मिलता है।

Image

Vivo T3 5G

Vivo T3 5G Launched in India: वीवो ने अपने किफायती कैमरा फोन वीवो टी3 5जी को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को Vivo T2 5G के अपग्रेड वर्जन के तौर पर पेश किया गया है। फोन दमदार डिस्प्ले और प्रोसेसर से लैस है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 चिपसेट, 256GB स्टोरेज और एमोलेड डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है। फोन में 16MP सेल्फी कैमरा और 50MP प्राइमरी कैमरा मिलता है।

Vivo T3 5G: कीमत

वीवो टी3 5जी को कॉस्मिक ब्लू और क्रिस्टल फ्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 8GB + 128GB वेरियंट की कीमत 19,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरियंट की कीमत 21,999 रुपये है। फोन देश में 27 मार्च दोपहर 12 बजे से वीवो इंडिया ऑनलाइन स्टोर और फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Vivo T3 5G: स्पेसिफिकेशन

वीवो टी3 5जी में 6.67 इंच फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलता है। फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 चिपसेट मिलता है। फोन में 8GB रैम और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज और एंड्रॉयड 14 आधारित फनटचओएस 14 मिलता है।

Vivo T3 5G: कैमरा

कैमरा सपोर्ट की बात करें तो फोन में वीवो T3 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50 मेगापिक्सल सोनी IMX882 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल सेंसर मिलता है।

Vivo T3 5G: बैटरी

वीवो T3 5जी में 5,000mAh की बैटरी और 44 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में अन्य कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी मिलती है।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article