टेक एंड गैजेट्स

7 साल बाद Vivo S सीरीज की भारत में वापसी, 7050mAh की बैटरी के साथ आया नया फोन

वीवो ने अपने नए फोन Vivo S2 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Vivo के S सीरीज की भारत में वापसी करीब 7 साल बाद हुई है। Vivo S2 को बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और दमदार कैमरे के साथ पेश किया गया है।

Image

120Hz AMOLED डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर

Vivo ने करीब सात साल बाद अपनी S-सीरीज की भारतीय बाजार में वापसी करते हुए Vivo S2 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन में बड़ी 7,050mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा जैसे फीचर्स दिए हैं। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है और प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है।

Vivo S2 की कीमत और उपलब्धता

भारत में Vivo S2 की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत में 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। वहीं, 8GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 45,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन Sapphire Blue, Regal Bronze और Silk White तीन रंगों में उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे Vivo India ई-स्टोर, Flipkart और देशभर के चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे।

120Hz AMOLED डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर

Vivo S2 में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1260×2800 पिक्सल है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस, P3 वाइड कलर गैमट और इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।

फोन में MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा 8GB तक एक्सटेंडेड रैम का भी सपोर्ट दिया गया है, जिससे मल्टीटास्किंग का अनुभव बेहतर होता है।

50MP डुअल कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Vivo S2 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। खास बात यह है कि फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।

7,050mAh बैटरी और 44W फ्लैशचार्ज

Vivo S2 में 7,050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बड़ी बैटरी के चलते यह फोन लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए उपयुक्त माना जा रहा है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS, BeiDou, OTG और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है। Sapphire Blue और Regal Bronze वेरिएंट की मोटाई 7.99mm और वजन 197 ग्राम है, जबकि Silk White वेरिएंट की मोटाई 8.10mm और वजन 199 ग्राम है।

Vivo S2 के प्रमुख फीचर्स

  • 6.83 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट
  • MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर
  • 8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज
  • 8GB तक एक्सटेंडेड रैम सपोर्ट
  • 50MP + 2MP डुअल रियर कैमरा
  • 32MP फ्रंट कैमरा
  • फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग
  • 7,050mAh बैटरी
  • 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग
  • Android 16 आधारित OriginOS 6
  • IP68 + IP69 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article