टेक एंड गैजेट्स

Vijay Sales Apple Days Sale: सस्ते में मिल रहे आईफोन-आईपैड-मैकबुक, यहां मिल रहा बेस्ट डिस्काउंट, जानें सभी ऑफर्स

Vijay Sales Apple Days Sale: आईफोन के अलावा, एप्पल iPad 9वीं जनरेशन 24,990 रुपये में मिलेगा। जबकि 10वीं जनरेशन के आईपैड पर अतिरिक्त छूट मिलेगी और यह 29,900 रुपये में बिकेगा। 5वीं जनरेशन के आईपैड एयर की कीमत 45,490 रुपये है, जबकि लेटेस्ट 11 इंच और 13 इंच आईपैड क्रमशः 53,000 रुपये और 72,000 रुपये में खरीदे जा सकेंगे।

Image

Vijay Sales Apple Days Sale

Vijay Sales Apple Days Sale: यदि आप एप्पल प्रोडक्ट पसंद करते हैं तो उन्हें अपना बनाने का सही मौका है। भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन विजय सेल्स ने एप्पल डेज सेल की घोषणा कर दी है। 8 जून से 17 जून तक चलने वाली इस सेल में इन-स्टोर और विजय सेल्स के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एप्पल डिवाइस की एक विस्तृत सीरीज पर दमदार डील्स और डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Vijay Sales Apple Days Sale: कितने मिलेगा डिस्काउंट

विजय सेल्स की एप्पल डेज सेल में ग्राहकों को लेटेस्ट आईफोन, मैकबुक, आईपैड, एप्पल वॉच, एयरपॉड्स, होमपॉड मिनी और यहां तक कि एप्पल केयर प्लस पर भी खास ऑफर मिल सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं ग्राहकों को ICICI और SBI बैंक कार्ड की मदद से खरीदारी करने पर ₹10,000 तक की तत्काल छूट का लाभ मिलेगा। इन-स्टोर ग्राहक Cashify की ओर से ₹12,000 तक के एक्सचेंज बोनस का भी लाभ उठा सकते हैं।

आईफोन पर मिल रहा दमदार डिस्काउंट

एप्पल डेज सेल में आईफोन 15 पर भी दमदार डिस्काउंट मिल रहा है। यह फोन 64,900 रुपये की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध है, जबकि iPhone 15 Plus 74,290 रुपये में उपलब्ध है। दोनों में 6,000 रुपये का तत्काल बैंक डिस्काउंट शामिल है। आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लस को क्रमशः 57,990 रुपये और 66,990 रुपये की रियायती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। इस फोन के साथ 3,000 रुपये का तत्काल बैंक डिस्काउंट शामिल है। आईफोन 13 भी सीमित समय के लिए 50,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध होगा।

एप्पल के इन डिवाइस पर भी मिल रहा डिस्काउंट

आईफोन के अलावा, एप्पल iPad 9वीं जनरेशन 24,990 रुपये में मिलेगा। जबकि 10वीं जनरेशन के आईपैड पर अतिरिक्त छूट मिलेगी और यह 29,900 रुपये में बिकेगा। 5वीं जनरेशन के आईपैड एयर की कीमत 45,490 रुपये है, जबकि लेटेस्ट 11 इंच और 13 इंच आईपैड क्रमशः 53,000 रुपये और 72,000 रुपये में खरीदे जा सकेंगे।

मैकबुक पर भी मिलेगा डिस्काउंट

सेल में M3 चिप वाले मैकबुक प्रो को 1,47,890 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। जबकि M3 Pro चिप वाला MacBook Pro 175,490 रुपये में उपलब्ध होगा और M3 Max चिप वाला MacBook Pro 285,890 रुपये में बिकेगा। कीमतों में 10,000 रुपये की तत्काल छूट शामिल है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article