कार में फोन को चार्ज करने के लिए कई तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन USB पोर्ट से फोन को चार्ज करना सबसे आम है। लेकिन ऐसा करना फोन की बैटरी को जल्दी खराब कर सकता है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि फोन को चार्ज करने के लिए हमेशा ओरिजिनल चार्जर का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। लेकिन USB पोर्ट की मदद से फोन को चार्ज करने पर इसकी बैटरी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।
कार का इंटीरियर वेंटिलेशन सिस्टम के बिना गर्मी को रोक सकता है, जिससे आपका फोन ज्यादा गर्म हो सकता है। यह आपके फोन के आंतरिक कंपोनेंट को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा फोन की बैटरी लाइफ भी प्रभावित हो सकती है।
हो सकता है कि कार का USB पोर्ट आपके फोन को चार्ज करने के लिए पर्याप्त पावर न दे, जिसके कारण फोन रुक-रुक कर चार्ज हो सकता है या बिल्कुल भी चार्ज नहीं हो।
दूसरी ओर ज्यादा पावर पर फोन को चार्ज करना फोन को नुकसान पहुंचा सकती है। क्योंकि फोन को चार्ज करने के लिए 2V से 5V का उपयोग किया जाता है, लेकिन ज्यादातर सिगरेट लाइटर 12V आउटपुट देते हैं।
कार में फोन चार्ज करने से अच्छा है कि आप मोबाइल की चार्जिंग क्षमता के हिसाब से बढ़िया पावर बैंक खरीदकर कार में रखें। इससे आप फोन को 2-3 बार चार्ज भी कर सकेंगे और इसकी बैटरी पर भी ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।