टेक एंड गैजेट्स

Valentine's Day Fraud: प्यार का चक्कर पड़ेगा भारी! जान लें वैलेंटाइन डे स्कैम से बचने का तरीका

Valentines Day Fraud: 'मॉडर्न लव' शीर्षक वाली इस स्टडी में भारत सहित सात देशों में 7,000 लोगों का सर्वे किया गया और पाया गया कि रोमांस स्कैमर्स ऑनलाइन प्यार चाहने वालों को धोखा देने के लिए एआई टूल का फायदा उठा रहे हैं।

Image

Valentine Day fraud

Photo : Times Now Digital

Valentines Day Fraud: वैलेंटाइन डे के मौके पर चारों और प्रेम ही प्रेम है। लेकिन इसका फायदा साइबर क्रिमिनल्स भी उठा रहे हैं। McAfee की नई रिपोर्ट में कहा गया है कि वैलेंटाइन डे पर ऑनलाइन डेटिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल की मदद से स्कैम किया जा रहा है। ऐसे में यदि आप भी डेटिंग के लिए ऑनलाइन ऐप की मदद लेते हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है।

कैसे हो रहा वैलेंटाइन डे स्कैम

लोगों को धोखा देने के लिए एआई टूल का इस्तेमाल किया जा रहा है। McAfee की स्टडी में पाया गया कि 77 प्रतिशत भारतीयों को डेटिंग वेबसाइटों, ऐप्स या सोशल मीडिया पर नकली प्रोफाइल या एआई-जनरेटेड तस्वीरों का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा, 39 प्रतिशत भारतीयों ने बताया कि संभावित प्रेम संबंध के साथ उनकी ऑनलाइन बातचीत एक स्कैमर्स के साथ हुई। अन्य 26 प्रतिशत ने पाया कि वे वास्तव में एक एआई-जनरेटेड बॉट के साथ बातचीत कर रहे थे, न कि किसी वास्तविक व्यक्ति के साथ।

'मॉडर्न लव' और रोमांस स्कैमर

'मॉडर्न लव' शीर्षक वाली इस स्टडी में भारत सहित सात देशों में 7,000 लोगों का सर्वे किया गया और पाया गया कि रोमांस स्कैमर्स ऑनलाइन प्यार चाहने वालों को धोखा देने के लिए एआई टूल का फायदा उठा रहे हैं।

ये है वैलेंटाइन डे स्कैम से बचने का तरीका

  • वित्तीय और भावनात्मक स्कैम से बचने के लिए आपको इन गलतियों से बचना चाहिए।
  • DM को चेक करें- लगातार आने वाले मैसेज से सावधान रहें, जो एआई-जनित हो सकते हैं। किसी ऐसे व्यक्ति के लिंक पर क्लिक करने से बचें जिससे आप व्यक्तिगत रूप से नहीं मिले हैं।
  • रिवर्स-इमेज सर्च करें- यदि आप ऑनलाइन डेटिंग साइट पर हैं तो मैसेज करने वाले व्यक्ति की फोटो को गूगल रिवर्स-इमेज सर्च करें। यदि सर्च रिजल्ट व्यक्ति की प्रोफाइल और उन्होंने आपको जो बताया है, उसके बीच विसंगतियां दिखाते हैं, तो हो सकता है कि आप किसी स्कैम के शिकार हो रहे हों।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article