टेक एंड गैजेट्स

अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होंने कई दमदार फोन, Moto-Realme लिस्ट में शामिल

Upcoming Phone In India: भारत में कई सारे 5G स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं। अगस्त का महीना भी नए लॉन्च से भरा हुआ है। अब आखिरी हफ्ते में भी कई सारे दमदार फोन लॉन्च होने वाले हैं। यदि आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे तो लिस्ट जरूर देख लें।

Image

Upcoming Phone In India

Upcoming Phone In India: भारत में इस महीने एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। हमने गूगल पिक्सल 9 सीरीज, रियलमी 13 प्रो सीरीज और iQOO Z9s सीरीज लॉन्च को देखा है। लेकिन अभी यह खत्म नहीं हुआ है। क्योंकि अगस्त के आखिरी हफ्ते में भी कई सारे स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। इस लिस्ट में मोटो G55 5G, मोटो G35 5G और रियलमी 13 सीरीज जैसे फोन शामिल हैं। इसके अलावा moto razr 50 को भी जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

Motorola Edge 50 Neo

मिड रेंज वाला यह फोन 29 अगस्त को लॉन्च होने वाला है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट और 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.4 इंच की pOLED स्क्रीन मिल सकती है। फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 4,310mAh की बैटरी मिल सकती है।

Realme 13 Series

Realme ने पुष्टि की है कि वह अपने किफायती स्मार्टफोन सीरीज को 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च करेगी। लॉन्च की तारीख के अलावा, Realme ने इन डिवाइस में इस्तेमाल किए जाने वाले चिपसेट की भी पुष्टि की है। इस सीरीज में Realme 13 और Realme 13 प्लस फोन पेश कर सकती है। दोनों फोन को मीडियाटेक डायमेंसिटी 7300 चिपसेट से लैस किया जाएगा। बता दें कि रियलमी ने हाल ही में अपनी 13 प्रो सीरीज को भी भारत में लॉन्च किया है।

Moto G55 5G, Moto G35 5G

मोटो एक से बाद एक अपने दमदार फोन को भारत में लॉन्च कर रही है। हाल ही में कंपनी ने Moto G45 5G फोन को भारत में लॉन्च किया है। अब कंपनी मोटो G55 5G, मोटो G35 5G को लॉन्च करने की तैयारी में है। दोनों फोन को दमदार कैमरा और शानदार डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि, अब तक इन स्मार्टफोन की लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं हुआ है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article