iQOO TWS 1e Earbuds: स्मार्टफोन ब्रांड आईकू ने अपने पहले ईयरफोन iQOO TWS 1e भारत में लॉन्च कर दिया है। ईयरफोन को एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा इसमें दमदार साउंड के साथ 42 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। सिर्फ इतना ही नहीं बड्स में पानी और धूल से बचाव के लिए IP54 रेटिंग भी मिलती है।
iQOO TWS 1e price: 2 हजार से कम है कीमत
ईयरबड्स को सिंगल फ्लेम येलो कलर में पेश किया गया है। भारत में इसकी कीमत 1,899 रुपये है। ईयरफोन को 23 अगस्त से iQoo India की वेबसाइट और Amazon India से खरीदा जा सकेगा।
ANC और AI सपोर्ट
इन-ईयर डिजाइन वाले ईयरबड्स में एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) और क्लियर कॉल के लिए AI का सपोर्ट है। इसमें 11mm ड्राइवर मिलते हैं, जिन्हें इन-हाउस गोल्डन ईयर एकॉस्टिक्स लैब द्वारा ट्यून किया गया है। कंपनी का कहना है कि बड्स में दमदार साउंड के साथ DeepX 3.0 स्टीरियो और मॉन्स्टर साउंड इफेक्ट मिलता है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो इसके साथ 30dB तक एएनसी और ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी की कनेक्टिविटी मिलती है। बड्स में टच कंट्रोल भी है। iQOO TWS 1e में फाइंड माई ईयरफोन की सुविधा भी है, जिससे आप इन्हें खोज सकते हैं। इसमें गूगल फास्ट पेयर सपोर्ट, हैंड्स-फ्री जैसे फीचर्स भी हैं। इसमें 42 घंटे तक की कुल बैटरी लाइफ है। कंपनी का कहना है कि बड्स को 10 मिनट की चार्जिंग में तीन घंटे तक चलाया जा सकता है।
