अगर आप अपने लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। इस सप्ताह भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक धमाकेदार स्मार्टफोन्स दस्तक देने वाले हैं। इस सप्ताह लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स में आपको सस्ते और महंगे दोनों ही तरह के फोन्स मिलने वाले हैं। महीने के आखिरी सप्ताह में आपको भारत में Relme,iQOO, Lava समेत दूसरे कई सारे स्मार्टफोन्स देखने को मिलने वाले हैं।
Realme 15 Pro
अगर आप रियलमी के फैंस हैं तो बता दें कि कंपनी 24 जुलाई को Realme 15 Pro को लॉन्च करने जा रही है। इस स्मार्टफोन में आपको Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलने वाला है। यह स्मार्टफोन 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च हो सकता है। इसमें आपको 7000mAh की बैटरी के साथ 80W की फास्ट चार्जिंग मिलती है। इस स्मार्टफोन में आपको कर्व्ड डिस्प्ले पैनल मिलने वाला है।
Realme 15
रियलमी 24 जुलाई को ही Realme 15 को भी लॉन्च करने जा रही है। इस स्मार्टफोन में भी आपको प्रो मॉडल की ही तरह बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिलने वाला है। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7300+ प्रोसेसर मिलेगा। लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफो भी 8GB रैम के साथ दस्तक दे। इस स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। इस स्मार्टफोन में आपको Flowing Silver, Silk Purple और Velvet Green कलर ऑप्शन मिल सकते हैं।
iQOO Z10R स्मार्टफोन
iQOO Z10R भी भारतीय बाजार में 24 जुलाई को एंट्री करेगा। कंपनी इस स्मार्टफोन को 20 हजार रुपये से कम के प्राइस में पेश कर सकती है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 12GB तक की रैम क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकता है। यह स्मार्टफोन IP69 रेटिंग से लैस होगा जिससे आप इसे पानी में भी इस्तेमाल कर पाएंगे। सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। पॉवर देने के लिए इसमें 5700mAh की बड़ी बैटरी होगी।
LAVA Blaze Dragon
स्वदेशी कंपनी लावा भी इस सप्ताह अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। लावा 25 जुलाई को LAVA Blaze Dragon को लॉन्च करेगा। यह स्मार्टफोन Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट के साथ दस्तक दे सकता है। इसमें आपको 6GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज ऑप्शन मिल सकती है।
