टेक एंड गैजेट्स

Twitter पर दिखने लगे अलग-अलग रंग के वेरिफिकेशन टिक, PM Modi को मिला Grey

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 20, 2022, 04:11 PM IST

Twitter ने कुछ समय पहले जानकारी दी थी कि जल्द नीले के अलावा दो अन्य रंगों के टिक वेरिफिकेशन के लिए शुरू किए जाएंगे. अब ये टिक दिखना शुरू हो गए हैं और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का Grey Tick अब विजिबल है.

Image

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का Grey Tick अब विजिबल है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • नए रंगों के टिक ट्विटर पर चमके
  • पीएम मोदी को दिया गया ग्रे टिक
  • कंपनियों को गोल्ड, नेताओं को ग्रे

Grey Tick And Gold Tick On Twitter: लंबे समय से ट्विटर का मतलब नीली चिड़िया रहा, लेकिन कुछ समय पहले हुई एलोन मस्क की एंट्री के बाद ये सारी रूपरेखा बदल गई है. हाल में कंपनी ने ऐलान किया था कि अब यूजर्स को नीले रंग के अलावा वेरिफिकेशन के लिए अलग रंग का टिक मिलने वाला है, अब वो विजिबल भी हो चुका है. बहुत सारे सरकारी अधिकारियों और कई संस्थानों को अब ग्रे टिक में वेरिफिकेशन दिया गया है जो उनके नाम के आगे जुड़ा दिख रहा है.

पीएम मोदी को मिला ग्रे टिक

दुनियाभर में मशहूर कई लोगों की प्रोफाइल पर ये ग्रे टिक सज गया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं. हालांकि देशभर के अन्य बड़े नेता और संस्थान के अकाउंट पर अब भी पुराना वाला ब्लू टिक ही नजर आ रहा है, इससे साफ होता है कि फिलहाल ये अपडेट सबके लिए जारी नहीं किया गया है. कुछ दिन में ट्विटर पर बाकी लोगों का वेरिफिकेशन स्टेटस बदलने का अनुमान लगाया जा रहा है.

किसे मिलेगा कौन सा टिक?

ताजा-जाता ट्विटर की कमान संभाले हुए टेस्ला और स्पेसएक्स वाले एलोन मस्क ने कहा है कि तीनों टिक अलग-अलग कैटेगिरी के लिए हैं. इनमें गोल्ड टिक कंपनियों को दिया जाएगा, ग्रे टिक सरकार के लिए चुना गया है और अन्य लोगों के लिए वही पुराना वाला ब्लू टिक मिलने वाला है. बता दें कि हाल में ट्विटर के वेरिफिकेशन टिक का पैसा वसूलने के लिए एलाने मस्क की दुनियाभर में काफी आलोचना हुई, लेकिन अपने ही अंदाज में उन्होंने इसका जवाब भी दिया है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article