टेक एंड गैजेट्स

भारत के 5 सबसे बड़े टेक यूट्यूब चैनल, दुनियाभर में चलता है इनका सिक्का

Top 5 Tech Youtubers In India: दुनियाभर में यूट्यूब वीडियो को देखा जाता है। भारत में भी यूट्यूब वीडियो को काफी पसंद किया जाता है। यही कारण है कि भारतीय यूट्यूबर्स के भी करोड़ों फॉलोअर्स है।

Image

top 5 tech youtubers in india

Top 5 Tech Youtubers In India: 2005 में अपनी शुरुआत के बाद से वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म यूट्यूब (YouTube) मनोरंजन का पसंदीदा प्लेटफार्म रहा है। चाहे आप फनी मोमेंट हों, समाचार हो, ऑनलाइन लर्निंग हो या टेक्नोलॉजी हो। दुनियाभर में यूट्यूब वीडियो को देखा जाता है। भारत में भी यूट्यूब वीडियो को काफी पसंद किया जाता है। यही कारण है कि भारतीय यूट्यूबर्स के भी करोड़ों फॉलोअर्स है। यदि आप भी यूट्यूब वीडियो देखना पसंद करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम आपको भारत के सबसे बड़े 5 यूट्यूबर के बारे में बता रहे हैं।

टेक्निकल गुरुजी (Technical Guruji)

गौरव चौधरी भारत के सबसे बड़े टेक यूट्यूबर हैं। उनके टेक्निकल गुरुजी नाम के यूट्यूब चैनल पर 23.5M (2.35 करोड़) से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। जनवरी 2021 तक, गौरव चौधरी और टेक्निकल गुरुजी चैनल ने मिलकर प्लेटफॉर्म पर 24 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स अर्जित किए। गौरव अपने चैनल पर गैजेट्स अपडेट, रिव्यू और अनबॉक्सिंग के अलावा टेक टॉक्स और WTF जैसे टॉपिक्स पर भी वीडियो बनाते हैं। गौरव चौधरी के दुनिया के कई बड़े यूट्यूबर्स से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

ट्रैकिन टेक (Trakin Tech)

ट्रैकिन टेक अरुण प्रभुदेसाई द्वारा स्थापित सबसे तेजी से बढ़ते यूट्यूब चैनल में से एक है। ट्रैकिन टेक चैनल पर 1.41 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अरुण अपने चैनल पर स्मार्टफोन और गैजेट रिव्यू, अनबॉक्सिंग वीडियो पर डेली टेक न्यूज की जानकारी देते हैं।

टेक्नोलॉजी ज्ञान (Technology Gyan)

टेक्नोलॉजी ज्ञान, मनोज सरू द्वारा स्थापित एक टेक यूट्यूब चैनल है। उनके वीडियो में नए प्रोडक्ट को अनबॉक्स करना, प्रोडक्ट की तुलना करना और बजट-फ्रेंडली ऑप्शन देते हैं। टेक्नोलॉजी ज्ञान चैनल पर रील्स भी काफी पॉपुलर हैं।

टेक बर्नर (Tech Burner)

श्लोक श्रीवास्तव, टेक बर्नर नाम से अपना टेक यूट्यूब चैनल चलाते हैं। उनकी वीडियो काफी मजेदार होती हैं। इसमें टेक इंफॉर्मेशन के साथ बहुत सारी मस्ती होती है। श्लोक अपने चैनल पर कई तरह की टेक वीडियो अपलोड करते हैं, जिसमें स्मार्टफोन रिव्यू, ऐप रिकमंडेशन, टेक न्यूज अपडेट, लेटेस्ट गैजेट्स की जानकारी शामिल हैं। श्लोक के यूट्यूब चैनल पर 1.15 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

ज्ञान थैरेपी (Gyan Therapy)

राकेश यादव के ज्ञान थैरेपी यूट्यूब चैनल को भी काफी पसंद किया जाता है। इनके चैनल पर 30 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। राकेश अब तक अपने चैनल पर 1200 से ज्यादा वीडियो अपलोड कर चुके हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article