टेक एंड गैजेट्स

आनंद महिंद्रा ने AC यूजर्स के लिए बताया गजब का जुगाड़, इस ट्रिक से बचेगा खूब सारा पानी

Standard Equipment To Reuse AC Water: उद्योगपति आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को 10 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। वहीं इसे 5 हजार से ज्यादा री-पोस्ट और 21 हजार से ज्यादा लाइक मिले हैं।

Image

Anand Mahindra

Standard Equipment To Reuse AC Water: उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक गजब का जुगाड़ शेयर किया है। महिंद्रा द्वारा शेयर इस वीडियो में बताया गया है कि कैसे AC में इस्तेमाल होने वाली पानी को बचाया जा सकता है और इसका री-यूज भी किया जा सकता है। वीडियो में बताया गया है कि AC वॉटर स्टोरेज के पानी को गार्डन, वाहन धोने और पोंछा लगाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस वीडियो को बेंगलुरु निवासियों को समर्पित किया गया है।

वीडियो में बेंगलुरु के लोगों के खास मैसेज

उद्योगपति आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर वीडियो बेंगलुरु के लोगों के लिए एक "महत्वपूर्ण मैसेज" देता है। यह नियंत्रित तरीके से एसी से पानी एकत्र करने की एक यूनिक तरीका बताया है। जिससे एक पाइप में लगभग 100 लीटर पानी जमा किया जा सकता है। और इस पानी को री-यूज किया जा सकता है। आप इससे वाहन धोने और पोंछा लगाने जैसे काम कर सकते हैं। यानी पानी का ज्यादा इस्तेमाल हो सकता है।

वीडियो में क्या है पानी बचाने का तरीका?

वीडियो में एक व्यक्ति AC से पानी बचाने का तरीका बता रहा है। दरअसल, व्यक्ति ने एसी से निकलने वाले पानी को एक पाइप की मदद से बड़े पाइप (वाटर स्टोरेज कंटेनर) से कनेक्ट कर दिया है। इसके नीचे एक नल भी लगाया गया है। जिससे पानी निकालकर इस्तेमाल किया जा सकता है। बता दें कि एसी से जो पानी निकलता है वो अधिकतम भाव के रूप में होता है और इस भाव को पानी के रूप में इस बड़े पाइव में स्टोर किया जा रहा है। बड़े पाइप (वॉटर स्टोरेज ड्रम) में ऊपर की तरफ एक छोटा छेद भी है ताकि अतिरिक्त हवा यहां से निकल सके।

आनंद महिंद्रा की पोस्ट हो रही वायरल

उद्योगपति आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को 10 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। वहीं इसे 5 हजार से ज्यादा री-पोस्ट और 21 हजार से ज्यादा लाइक मिले हैं। महिंद्रा ने अपनी पोस्ट में लिखा, " पूरे भारत में जहां भी लोग एसी का उपयोग करते हैं, इसे मानक उपकरण बनाने की आवश्यकता है। जल ही धन है। इसे सुरक्षित रूप से संग्रहीत करने की आवश्यकता है।"

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article