Thomson Personal and Desert Series Air Coolers: थॉमसन ने भारत में एयर कूलर की अपनी नई रेंज लॉन्च कर दी है। इन कूलर्स को 28 लीटर से 150 लीटर क्षमता के साथ पेश किया गया है। इनके साथ 90 फीट तक एयर थ्रोइंग डिस्टेंस मिलता है। यानी यह आपके पूरे कमरे को आराम से कवर कर सकते हैं। कूलर की नई रेंज को पर्सनल और डेजर्ट दो सीरीज में पेश किया गया है। डेजर्ट सीरीज में बेहतर एनर्जी एफिशियंसी और हायर कूलिंग एफिशियंसी मिलती है। इसके लिए बीएलडीसी (ब्रशलेस डायरेक्ट करंट) मोटर पैक की गई है। चलिए जानते हैं इन कूलर की कीमत और अन्य खासियत के बारे में...
Thomson Personal and Desert Series Air Coolers: कीमत
थॉमसन 28 एल पर्सनल एयर कूलर (व्हाइट, CPP28N)- 3,999 रुपये
थॉमसन एक्सएल हैवी ड्यूटी 105 एल डेजर्ट एयर कूलर (ग्रे, एचडी105)- 9,999 रुपये
थॉमसन XXL हैवी ड्यूटी 115 L डेजर्ट एयर कूलर (ग्रे, HD115)- 10,299 रुपये
थॉमसन सुपर हेवी ड्यूटी 150 एल डेजर्ट एयर कूलर (ग्रे, एचडी150) - 14,999 रुपये
Thomson Personal 28 litres Air Coolers: स्पेसिफिकेशन और खासियत
- 2600 आरपीएम पावरफुल मोटर
- पावरफुल कूलिंग और एयर थ्रो के लिए 5 फिन ब्लेड
- आसानी से मूव करने के लिए व्हील लेग सेट
- 25 फीट एयर थ्रो
- वाटर लेवल इंडिकेटर
- इनवर्टर के साथ कंपेटिबल
- 3डी हनीकॉम्ब कूलिंग मीडिया
- न्वाइजलेस
- पोर्टेबल और स्लीक डिजाइन
- ऑटो स्विंग और ऑटो पंप
Thomson Desert (105, 115, 150 litres) Air Coolers: स्पेसिफिकेशन और खासियत
- बीएलडीसी मोटर वाला भारत का पहला कूलर
- आसानी से मूव करने के लिए व्हील लेग सेट
- पावरफुल कूलिंग और एयर थ्रो के लिए 4 फिन एलॉय मेटल ब्लेड
- 105 लीटर में 45 फीट एयर थ्रो
- 115 लीटर में 50 फीट एयर थ्रो
- 150 लीटर में 90 फीट एयर थ्रो
- ऑटो स्विंग और ऑटो पंप
- इनवर्टर के साथ कंपेटिबल
- 3डी हनीकॉम्ब मीडिया
- स्लीक डिजाइन
