टेक एंड गैजेट्स

टाइम पास करते थक चुके हैं तो ऐसे Delete या Deactivate करें Instagram

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 1, 2023, 09:35 PM IST

आज के दौर में सोशल मीडिया पर लोग बहुत समय बर्बाद करते हैं और इनमें से एक बड़ी वजह Instagram भी है. तो अगर आप अपना समय बचाना चाहते हैं तो स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस फॉलो करके इंस्टाग्राम को डिलीट या डिएक्टिवेट कर सकते हैं.

Image

इंस्टाग्राम को डिलिट करना चाहते हैं तो यहां हम आपको इसकी स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस समझा रहे हैं.

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • ऐसे डिलीट करें इंस्टाग्राम अकाउंट
  • कुछ दिन ब्रेक के लिए डिएक्टिवेट करें
  • इतने दिन तक सलामत रहेगा डेटा

How To Delete Or Deactivate Your Instagram Account: दुनियाभर के लोग सोशल मीडिया के आदी होते जा रहे हैं और ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसी ऐप्स को ना चाहते हुए भी आप दिन में कई बार देखते होंगे. घंटों तक इन ऐप्स पर समय बिताने के साथ-साथ कई लोगों के लिए इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से पीछा छुड़ाना काफी मुश्किल होता है, खासतौर पर इंस्टाग्राम से. तो अगर आप भी अपना समय मुफ्त के टाइप पास में व्यर्थ करने से बचना चाहते हैं और इंस्टाग्राम को डिलिट करना चाहते हैं तो यहां हम आपको इसकी स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस समझा रहे हैं.

डिलीट करने का प्रोसेस और नुकसान

अगर आपने इंस्टाग्राम डिलीट करने का फैसला कर लिया है तो ध्यान रखें कि आपकी प्रोफाइल, फोटोज, वीडियो, कमेंट्स, लाइक्स और फॉलोअर्स इस प्लेटफॉर्म से स्थाई तौर पर डिलीट हो जाएंगे.

ऐसे डिलीट करें इंस्टाग्राम अकाउंट

- अपना इंस्टाग्राम अकाउंट लॉगइन करें.

- प्रोफाइल पर जाने के लिए पिक्चर की दाईं ओर सबसे नीचे टैप करें.

- इसके बाद तीन बिंदू पर टैप करें और सेटिंग ओपन कर लें.

- अकाउंट पर टैप करें और अंत में डिलीट अकाउंट पर जाएं.

- डिलीट अकाउंट पर टैप करें और कंटिन्यू डिलीटिंग अकाउंट को चुनें.

- इंस्टाग्राम डिलीट करने की वजह चुनें और दोबारा अपना पासवर्ड डालें.

- डिलीट पर टैप करें और कन्फर्म पर ओके कर दें.

ऐसे डिएक्टिवेट करें इंस्टाग्राम अकाउंट

- अपने फोन के ब्राउजर पर जाकर इंस्टाग्राम.कॉम खोलें.

- लॉगइन के बाद अपने प्रोफाइल पेज पर जाएं और एडिट प्रोफाइल चुनें.

- स्क्रीन के नीचे जाएं और टेंपरेरिली डिएक्टिवेट माय अकाउंट चुनें.

- व्हाय आर यू डिएक्टिवेटिंग योर अकाउंट पर जाएं और कारण बताएं.

- दोबारा अपना पासवर्ड डालें और टेंपरेरिली डिएक्टिवेट माय अकाउंट टैप करें.

क्या वापस मिलेगा वही अकाउंट?

अगर आपने इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया है तो इसके बाद आप दोबारा उसी यूजरनेम और पासवर्ड के साथ अपना अकाउंट रीओपन कर सकते हैं. बता दें कि अगर आपका यूजरनेम किसी और को दे दिया गया हो, इस स्थिति में आपको नया अकाउंट बनाना होगा. अकाउंट डिलीट होने के 30 दिन बाद आपकी तमाम जानकारी भी डिलीट हो जाती है और इसे आप रिकवर नहीं कर पाएंगे.

कब तक मिल सकती है रिकवरी?

आपके द्वारा इंस्टाग्राम डिलीट करने के बाद 90 दिन तक डिलीशन पूरा होता रहता है. कहने का मतलब अकाउंट डिलीट करने के 90 दिन तक भी आपको तमाम डेटा की रिकवरी मिल सकती है. हालांकि अकाउंट डिलीट करने से पहले ही इंस्टाग्राम पर आपको सारा डेटा बैकअप करने का विकल्प दिया जाता है, ऐसे में अगर आप अपने सभी फोटो और वीडिया सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो अकाउंट का बैकअप तैयार कर लें.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्ले author

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडी... और देखें

End of Article