टेक एंड गैजेट्स

Mosquito Killer: मिनटों में मच्छरों का खात्मा करती है ये डिवाइस, फ्लिपकार्ट पर सस्ते में मिल रही है

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 01:08 PM IST

हम यहां आपको एक ऐसी डिवाइस के बारे में बताने जा रहे हैं जो शांति से किसी भी कमरे के मच्छरों का सफाया कर देती है। अभी इसे फ्लिपकार्ट से काफी सस्ते में खरीदा भी जा सकता है।

Image

Mosquito Trap

Mosquito Killer: मच्छरों से निजात पाने के लिए घरों में कई तरह के उपाय किए जाते हैं। घरों में मॉस्किटो रेपेलेंट मशीन, अगरबत्ती और कई तरह के जेल उपयोग किए जाते हैं। अब हम यहां आपको एक ऐसी डिवाइस के बारे में बताने जा रहे हैं जो मच्छरों को भगाएगी भी और आपको झंझट भी कम रहेगी। मॉस्किटो रेपेलेंट मशीन में बार-बार लिक्विड को बदलना होता है। जेल को शरीर में लगाने में समय लगता है। तो वहीं अगरबत्ती से धुंआ भर जाता है।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं The Cube Mart Electric Indoor Mosquito Trap Power Insect Mosquito Killer मशीन की। इसे फ्लिपकार्ट से काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसकी बिक्री 60 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 999 रुपये की जगह 399 रुपये में हो रही है। Flipkart पर इस पर कई ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।

ऐसे काम करती है ये डिवाइस:

ये मॉस्किटो ट्रैप मशीन बैटरी से चलती है, जिसे आसानी से पावर बैंक से भी चार्ज किया जा सकता है। ये प्रोडक्ट मिनटों में सैकड़ों मच्छरों को खत्म करने की क्षमता रखता है। इसके वर्किंग की बात करें तो बैटरी से चलने वाला ये छोटा गैजेट दरअसल एक सक्शन फैन है। ये मच्छरों को अपनी तरफ खींचता है और उन्हें खत्म कर देता है। सक्शन प्रोसेस के लिए इसमें एक पावरफुल फैन लगा हुआ है।

Mosquito killer

Mosquito killer

होते हैं तीन सेक्शन

इस डिवाइस का पहला सेक्शन इसकी एंबिएंट लाइटिंग है। इसे ही देखकर मच्छर डिवाइस की तरफ चले आते हैं। इसके बाद दूसरा सेक्शन है टनल, जिससे होकर मच्छर गुजरते हैं। अगला सेक्शन है पावरफुल फैन जो मच्छरों को अंदर की तरफ खींच लेता है। इस तरह ये पोर्टेबल डिवाइस मच्छरों को खत्म कर देती है। एक बार चार्ज कर इसे घंटों चलाया जा सकता है। बाद में गिरे हुए मच्छरों को साफ भी किया जा सकता है। साथ ही ये ज्यादा आवाज भी नहीं करता है। ये एक एनवायरमेंट फ्रेंडली ऑप्शन है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article