टेक एंड गैजेट्स

Elon Musk: टेस्ला सीईओ एलन मस्क के लिए टेस्ला शेयरधारकों ने मंजूर किया 56 अरब डॉलर का पे पैकेज

Elon Musk Pay Package: कंपनी ने बताया कि टेस्ला के बोर्ड की ओर से 2018 में 73 प्रतिशत वोट के साथ मस्क का पे पैकेज मंजूर कर दिया गया था। कंपनी की ओर से अप्रैल में मस्क को दिए जाने वाले इस पैकेज का वैल्यूशन 44.9 अरब डॉलर बताया गया था। बता दें, टेस्ला के शेयर में इस वर्ष 25 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

Image

Elon Musk

Elon Musk Pay Package: टेस्ला के पक्षकारों की ओर से कंपनी के सीईओ एलन मस्क को दिए जाने वाले 56 अरब डॉलर (जिसकी अब वैल्यू 44.9 अरब डॉलर है) के पे पैकेज का समर्थन किया गया है। इसके अलावा पक्षकारों ने कंपनी को डेलावेयर से हटाकर टेक्सस में स्थानांतरित करने को लेकर भी सहमति दे दी।

कंपनी ने बताया कि टेस्ला के बोर्ड की ओर से 2018 में 73 प्रतिशत वोट के साथ मस्क का पे पैकेज मंजूर कर दिया गया था। कंपनी की ओर से अप्रैल में मस्क को दिए जाने वाले इस पैकेज का वैल्यूशन 44.9 अरब डॉलर बताया गया था। बता दें, टेस्ला के शेयर में इस वर्ष 25 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

100 प्रतिशत स्टॉक ऑप्शन के रूप में होगा पे पैकेज

इलेक्ट्रिक कार कंपनी द्वारा दिए गए बयान में कहा गया कि पक्षकारों की ओर से 2018 सीईओ परफॉर्मेंस अवार्ड और कंपनी को टेक्सस में स्थानांतरित करने को लेकर समर्थन किया गया है। बता दें, टेक्सस के पक्षकारों की ओर से समर्थित मस्क का पे पैकेज 100 प्रतिशत स्टॉक ऑप्शन के रूप में होगा।

मस्क ने दिया ये भरोसा

देर रात गुरुवार को हुई टेस्ला की बैठक में मस्क की ओर से सभी शेयरधारकों को भरोसा दिया गया कि वे कंपनी को छोड़कर नहीं जाएंगे और अगले 5 वर्षों तक कोई भी शेयर नहीं बेचेंगे। मस्क ने कंपनी के शेयरधारकों से कहा कि ये पैकेज नकद में नहीं है। मैं कंपनी को बिल्कुल भी छोड़कर नहीं जाऊंगा और मैं ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहता।

अमेरिकी बाजार में गुरुवार के सत्र में टेस्ला का शेयर 2.92 प्रतिशत की तेजी के साथ करीब 182 डॉलर पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 570 अरब डॉलर के आसपास है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article