टेक एंड गैजेट्स

Tecno Spark Go 2024: 7 हजार में 128GB स्टोरेज वाला फोन, डुअल कैमरे के साथ मिलेगा बड़ी डिस्प्ले का सपोर्ट

Tecno Spark Go 2024: फोन में 6GB रैम और 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ ऑक्टा-कोर T606 चिपसेट मिलेगा। फोन एंड्रॉयड 13 गो एडिशन पर आधारित HiOS 13.0 के साथ आएगा। वहीं फोन के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट वाली बड़ी डिस्प्ले मिलेगी।

Image

Tecno Spark Go 2024

Tecno Spark Go 2024: स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो ने अपने नए किफायती फोन Tecno Spark Go 2024 को अगले महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। फोन को पहले ही चुनिंदा मार्केट में पेश किया गया है। इस फोन को Tecno Spark Go 2023 के अपग्रेड वर्जन के तौर पर पेश किया जाएगा। फोन में 5,000mAh की बैटरी और डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन 4 दिसंबर को भारत में लॉन्च हो रहा है।

Tecno Spark Go 2024: संभावित कीमत

कंपनी ने टेक्नो स्पार्क गो 2024 को भारत में लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। फोन को अमेजन के माध्यम से खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने अभी तक हैंडसेट की सटीक कीमत का खुलासा नहीं किया है लेकिन इसकी कीमत 8,000 रुपये से कम बताई गई है। मलेशिया में फोन के 4GB + 128GB ऑप्शन की कीमत RM 399 (लगभग 7,200 रुपये) है।

Tecno Spark Go 2024: स्पेसिफिकेशन

Tecno Spark Go 2024 में 6GB रैम और 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ ऑक्टा-कोर T606 चिपसेट मिलेगा। फोन एंड्रॉयड 13 गो एडिशन पर आधारित HiOS 13.0 के साथ आएगा। वहीं फोन के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट वाली बड़ी डिस्प्ले मिलेगी।

Tecno Spark Go 2024: कैमरा और बैटरी

कैमरा सेटअप की बात करें तो टेक्नो स्पार्क गो 2024 के भारतीय वर्जन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर सेंसर और एक AI-सपोर्ट वाला कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट कैमरे में 8 मेगापिक्सल सेंसर मिलेगा। फोन में 5,000mAh की बैटरी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट वाली चार्जिंग मिलेगी।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article