टेक एंड गैजेट्स

भारत में सस्ता होने वाला है iPhone! टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स 2 गुना करने वाला है प्रोडक्शन

iPhone Manufacturing In India: इसी साल 22 अगस्त को एपल ने अपनी नई आईफोन सीरीज iPhone 15 को पेश किया है। नई सीरीज के आईफोन 15 और 15 प्लस मॉडल को भारत में असेंबल किया जा रहा है। यदि टाटा ग्रुप आईफोन प्रो मॉडल की मैन्युफैक्चरिंग भारत में करता है तो आईफोन के हाई-एंड फोन की कीमत में कमी आ सकती है।

Image

Apple iPhone

iPhone Manufacturing In India: टाटा समूह की सहायक कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स भारत में आईफोन प्रोडक्शन को लेकर तैयारी तेज कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी तमिलनाडु के होसुर में iPhone केसिंग मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का विस्तार करने की तैयारी में है। कंपनी द्वारा आईफोन-केसिंग प्लांट को अपने वर्तमान आकार और क्षमता से दोगुना तक विस्तारित करने की संभावना है।

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स यूनिट को करेगा 2 गुना

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कई सोर्स का हवाला देते हुए कहा गया है कि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स होसुर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को मौजूदा आकार से दो गुना तक विस्तारित करना चाहता है। 500 एकड़ में फैले और 15,000 से अधिक व्यक्तियों के कार्यबल के साथ, इस विस्तार से रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, जो संभावित रूप से 25,000 से 28,000 श्रमिकों तक पहुंच सकता है। बता दें कि कंपनी ने होसुर प्लांट के साथ 5,000 करोड़ रुपये प्रारंभिक निवेश किया है।

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स लेटेस्ट आईफोन 15 सीरीज के प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए प्लांट में विस्तार करने वाली है। कहा जा रहा है कि इस कदम से कंपनी के विकास की राह में तेजी आएगी। नए प्लांट का संभवतः एपल आईफोन कंपोनेंट बनाने के लिए उपयोग किया जाएगा। संभावना है कि इसका उपयोग अन्य स्मार्टफोन ब्रांडों के हाई-लेबल डिवाइस के लिए पार्ट बनाने के लिए किया जाएगा।

भारत और ग्लोबल मार्केट के लिए आईफोन बनाएगा टाटा

आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने हाल ही में कहा कि टाटा ग्रुप घरेलू और ग्लोबल मार्केट के लिए देश में एपल आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग करेगा। आईटी राज्य मंत्री ने विस्ट्रॉन की यूनिट का संचालन संभालने के लिए टाटा ग्रुप को भी बधाई दी। इसके साथ ही टाटा ग्रुप पहला घरेलू आईफोन निर्माता बन जाएगा।

iPhone 15 सीरीज

बता दें कि 22 अगस्त को ही एपल ने अपनी नई आईफोन सीरीज iPhone 15 को पेश किया है। नई सीरीज के आईफोन 15 और 15 प्लस मॉडल को भारत में असेंबल किया जा रहा है। यदि टाटा ग्रुप आईफोन प्रो मॉडल की मैन्युफैक्चरिंग भारत में करता है तो आईफोन के हाई-एंड फोन की कीमत में कमी आ सकती है।

TNN Tech Desk
TNN टेक डेस्क author

देश-दुनिया में टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर खबर हम आपको यहां देते हैं। स्मार्टफोन से लेकर गैजेट्स और बाकी तमाम जानकारी हम आपको लगातार देंगे।

और पढ़ें
End of Article