Tecno Spark 20 Pro 5G: टेक्नो ने अपने किफायती फोन टेक्नो स्पार्क 20 प्रो 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। फोन में 108 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 चिपसेट और 10 5G बैंड का सपोर्ट मिलता है।
Tecno Spark 20 Pro 5G Price: कीमत
टेक्नो स्पार्क 20 प्रो 5G को स्टारट्रेल ब्लैक और ग्लॉसी व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके 8GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 15,999 रुपये और 8GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज वाले हाई स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है।
Tecno Spark 20 Pro 5G Specifications: स्पेसिफिकेशन
टेक्नो स्पार्क 20 प्रो 5जी में 6.78 इंच की फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ (2,460x1,080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 चिपसेट की पावर और 8 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट है। फोन एंड्रॉयड 14 आधारित HiOS 14 पर चलता है।
Tecno Spark 20 Pro 5G Camera: कैमरा
टेक्नो स्पार्क 20 प्रो 5जी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में 10 वॉट की रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट है। यानी आप इस फोन से दूसरे फोन को भी चार्ज कर सकते हैं। फोन में IP53 रेटिंग और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।
