टेक एंड गैजेट्स

Tata Play ने करोड़ों यूजर्स की कराई मौज, 4 महीने के लिए फ्री मिल रहा है Apple Music

अगर आप म्यूजिक का शौक रखते हैं तो आपके लिए शानदार खबर है। अब आप बिना एक पैसे खर्च किए चार महीने तक Apple Music का फ्री सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं। यह ऑफर Tata Play की तरफ से ग्राहकों को दिया जा रहा है।

Image

करोड़ों यूजर्स को फ्री मिलेगा एप्पल म्यूजिक का फ्री सब्सक्रिप्शन।(फोटो क्रेडिट-Digit)

शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे म्यूजिक पसंद न हो। अब म्यूजिक लवर्स के लिए Tata Play ने बड़ा ऐलान कर दिया है। कंपनी ने करोड़ों यूजर्स को Apple Music का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रही है। अगर आप म्यूजिक सुनने का शौक रखते हैं तो आप अब 4 महीने तक एप्पल म्यूजिक को फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी की मानें तो यह ऑफर Tata Play के सभी प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध है।

एप्पल म्यूजिक के फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर ने म्यूजिक लवर्स की मौज करा दी है। आप चाहे Tata Play Binge इस्तेमाल करते हों, Tata Play Mobile App, या Tata Play Fiber ब्रॉडबैंड के यूजर्स हों सभी प्लेटफॉर्म में 4 महीने तक फ्री में Apple Music का इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके साथ ही कंपनी ग्राहकों को DTH पर भी यह ऑफर दे रही है।

करोड़ों यूजर्स को मिलेगा नया अनुभव

कंपनी के मुताबिक इस कदम का एक बड़ा मकसद ग्राहको को सिर्फ टीवी चैनल्स तक सीमत न रखकर एक इंटीग्रेटेड और डाइवर्स एंटरटेनमेंट अनुभव देना है। Apple Music में लाखों की संख्या में गानें और एल्बम के साथ-साथ क्यूरेटेड प्लेलिस्ट मौजूद है। अगर आप म्यूजिक का शौक रखते हैं तो टाटा प्ले के इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।

फ्री ट्रायल के बाद लेनी होगी पेड सर्विस

आपको बता दें कि Tata Play अपने नए ग्राहकों को 4 महीने के लिए एप्प्ल म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन दे रहा है वहीं दूसरी तरफ कंपनी पुराने यूजर्स को 3 महीने के लिए फ्री ऑफर दे रही है। Free Trail खत्म होने के बाद टाटा प्ले यूजर्स को Apple Music के लिए 119 रुपये की फीस देकर सब्सक्रिप्शन प्लान लेना पड़ेगा। बता दें कि यह ऑफर कंपनी ने लिमिटेड टाइम के लिए पेश किया है और इसे आप टाटा प्ले अकाउंट के जरिए एक प्रोमो कोड को रिडीम करके एक्टिव कर सकते हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article