टेक एंड गैजेट्स

50MP कैमरा और स्टाइलिश डिजाइन के साथ Sony Xperia 10 VII लॉन्च, 5000mAh बैटरी का मिलेगा सपोर्ट, जानें कीमत

दिग्गज कंपनी सोनी की तरफ से एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन Sony Xperia 10 VII है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने उन लोगों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है जिन्हें कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन पसंद है।

Image

सोनी ने इस स्मार्टफोन में एक से बढ़कर एक फीचर्स दिए हैं। (फोटो क्रेडिट-GSMArena.com)

दिग्गज कंपनी सोनी की तरफ से स्मार्टफोन मार्केट में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है। सोनी के इस नए स्मार्टफोन का नाम Sony Xperia 10 VII है जो कि एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। सोनी के स्मार्टफोन्स हमेशा से ही यूनिक डिजाइन और प्रीमियमनेस को लेकर जाने जाते रहे हैं। आज भी कंपनी अपनी वह पहचान बरकार रखे हुए है। Sony Xperia 10 VII में शानदार डिजाइन देखने को मिलता है जो इसे दूसरे स्मार्टफोन्स से अलग बनाता है।

Sony Xperia 10 VII को कंपनी ने बॉक्सी डिजाइन के साथ तैयार किया है। इसके रियर पैनल के टॉप साइड में एक पट्टी दी गई है जिसमें कैमरा सेंसर और एलईडी प्लैश समेत दूसरे सेसंर दिए गए हैं। इस कैमरा पट्टी में आपको सोनी की ब्रैंडिंग भी देखने को मिलती है। आइए आपको सोनी के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

Sony Xperia 10 VII की कीमत

सोनी ने Sony Xperia 10 VII को बाजार में €449 (लगभग 46,353 रुपये) में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में आपको तीन कलर ऑप्शन मिलते हैं जिसमें सफेद, फिरोजी और चारकोल ब्लैक जैसे कलर शामिल हैं। कंपनी ने फिलहाल अभी इस स्मार्टफोन को यूरोप और यूके के बाजार में लॉन्च किया है। इंडिया में Sony Xperia 10 VII लॉन्च होगा या नहीं फिलहाल इसके बारे में अभी कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

सोनी के इस नए स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। गेमिंग और दूसरे डेली रूटीन वर्क को ध्यान में रखते हुए सोनी ने इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले उपलब्ध कराई है। अगर आप गेमिंग या फिर मल्टी टास्किंग करते हैं तो इसकी डिस्प्ले में आपको शानदार एक्सपीरियंस मिलने वाला है।

Sony Xperia 10 VII के फीचर्स

Sony Xperia 10 VII में कंपनी ने 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले दी है। यह स्मार्टफोन उन लोगों के लिए सबसे परफेक्ट ऑप्शन होने वाला है जिन्हें एक कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन चाहिए। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 6 जेनरेशन 3 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन में आपको 8GB तक की रैम और 128GB की स्टोरेज मिलती है। आप इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ा सकते हैं।

स्मार्टफोन में सोनी ने रियर पैनल में डुअल कैमरा सेटअप दिया है। इसमें प्राइमरी कैमरा 50 गेगापिक्सल के साथ आता है जो कि 2X जूम को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Sony Xperia 10 VII में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए सोनी ने इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी है। कंपनी क्लेम करती है कि एक बार फुल चार्ज करने पर इसमें आपको 2 दिनों की बैटरी लाइफ मिलेगी। आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 को सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक इसमें यूजर्स को 4 प्रमुख ओएस अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article