Amazon Sale से पहले Samsung Galaxy S24 Ultra की औंधे मुंह गिरी कीमत, 50,000 रुपये से ज्यादा हुआ सस्ता
Amazon Great Indian Festival Sale: 200 मेगापिक्सल कैमरे वाले Samsung Galaxy S24 Ultra की कीमत में एक बार फिर से बड़ी कटौती हुई है। अमेजन ने सेल से पहले सैमसंग के इस प्रीमियम फोन की कीमत में भारती कटौती कर दी है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Sep 12 2025, 18:00 IST
01 / 08
फ्लिपकार्ट और अमेजन में साल की सबसे बड़ी सेल शुरू होने जा रही है। अपकमिंग फेस्टिव सीजन सेल में दोनों ही कंपनियां अपने ग्राहकों को स्मार्टफोन्स पर तगड़ा डिस्काउंट देने वाली है। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके पास खरीदारी का शानदार मौका है।
02 / 08
अमेजन ने ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल शुरू होने से पहले ही अपने ग्राहकों के लिए डिस्काउंट ऑफर का पिटारा खोल दिया है। कंपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर इस समय धमाकेदार डिस्काउंट दे रही है।
Image Credit : Digit03 / 08
अमेजन ने सैमसंग के 200 मेगापिक्सल वाले प्रीमियम स्मार्ट्फोन Samsung Galaxy S24 Ultra कीमत में फेस्टिव सीजन सेल से पहले बड़ा डिस्काउंट दे दिया है। अब आप इस स्मार्टफोन को 50,000 रुपये से कम कीमत में खरीद सकते हैं।
Image Credit : Digit04 / 08
Samsung Galaxy S24 Ultra को अमेजन पर 1,34,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल से पहले इस स्मार्टफोन पर कंपनी ग्राहकों को 37% का बंपर डिस्काउंट ऑफर दे रही है।
Image Credit : Digit05 / 08
अमेजन के फ्लैट डिस्काउंट ऑफर के साथ आप इस 200 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन को करीब 50 हजार रुपये की बचत के साथ सिर्फ 84,998 रुपये में खरीद सकेंगे। अगर आप अमेजन के बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का फायदा लेते हैं तो उसे मिलाकर 50 हजार रुपये से ज्यादा की सेविंग्स कर पाएंगे।
Image Credit : Digit06 / 08
आपको बता दें कि अमेजन Samsung Galaxy S24 Ultra की खरीदारी पर ग्राहकों को 33,000 रुपये से ज्यादा का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। अगर आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कराते हैं तो इस ऑफर में हजारों रुपये की बचत कर पाएंगे। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की वर्किंग कंडीशन पर निर्भर करेगी।
Image Credit : Digit07 / 08
Samsung Galaxy S24 Ultra में आपको 6.8 इंच की एमोलेड स्क्रीन मिलती है। डिस्प्ले में कंपनी ने 120Hz का रिफ्रेश रेट, HDR10+ और 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया है। इसमें कंपन ने Corning Gorilla Armor की प्रोटेक्शन दी है। आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर रन करता है। एंड्रॉयड वर्जन को आप अपग्रेड भी कर सकते हैं।
Image Credit : Digit08 / 08
Samsung Galaxy S24 Ultra में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट मिलता है। इसके साथ फोटोग्राफी के लिए 200+10+50+12 मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 12 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 1TB तक की स्टोरेज और 12GB तक की रैम का सपोर्ट दिया है।