अगर आप सितंबर के महीने में स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। सितंबर के तीसरे सप्ताह यानी इसी हफ्ते भारतीय बाजार में 4 धमाकेदार स्मार्टफोन्स की एंट्री होने जा रही है। स्मार्टफोन लवर्स के लिए अच्छी बात यह है कि आने वाले स्मार्टफोन्स में आपको फीचर्स तो अच्छे ही मिलेंगे लेकिन इस बार आपको बड़ी बैटरी क्षमता वाले स्मार्टफोन्स देखने को मिल सकते हैं।
अपकमिंग स्मार्टफोन्स की लिस्ट आपको 10,000mAh की बैटरी वाले स्मार्टफोन्स से लेकर सस्ते 5G स्मार्टफोन्स शामिल होंगे। अगर आप डेली रूटीन वर्क या फिर मल्टी टास्किंग के लिए नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए नए स्मार्टफोन्स बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।
Redmi Note 17 Pro Max
आपको बता दें कि चीन की दिग्गज कंपनी रेडमी अपने भारतीय फैंस के लिए 15 सिंतबर यानी आज Redmi Note 17 Pro Max को लॉन्च करने जा रही है। इस स्मार्टफोन में आपको 10,000mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही स्मार्टफोन में आपको 100W की हाइपरचार्ज फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।
इस स्मार्टफोन में मिलने वाले दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको स्नैपड्रैगन 6 जेन 5 चिपसेट और 6.83 इंच की बड़ी एमोलेड स्क्रीन मिलेगी। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा मिलेगा जबकि फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।
Redmi Note 17 Pro 5G
कंपनी 15 सितंबर को Redmi Note 17 Pro भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस स्मार्टफोन में 9000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसमें आपको परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 6एस जेन 4 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का मुख्य रियर कैमरा, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज देखने को मिल सकती है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा भी मिलेगा।
Oppo K14 Light
अगर आप ओप्पो के फैंस हैं तो आपके लिए काम की खबर है। ओप्पो भारतीय बाजार में 16 सिंतबर को ओप्पो के14 लाइट को भारत में पेश करने वाली है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को बड़ी बैटरी और डेली रूटीन वर्क के हिसाब से डिजाइन किया है। लीक्स की मानें तो इस स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन और यूनिसॉक टी7250 चिपसेट दिया जा सकता है।
Lava Bold N4 Pro 5G
देसी कंपनी लावा भी इस सप्ताह एक पावरफुल स्मार्टफोन पेश करने जा रही है। कंपनी भारत में Lava Bold N4 Pro 5G को 18 सितंबर को लॉन्च करेगी। इसमें आपको 6000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में आपको 50 मेगापिक्सल का डुअल सेंसर वाला रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। स्मार्टफोन को कंपनी गोल्ड और ब्लू रंग में पेश कर सकती है।
