लैपटॉप हो या फिर स्मार्टफोन, ये दोनों ही डिवाइस हमारी डेली रूटीन लाइफ का एक अहम हिस्सा बन चुका है। ऑफिस से लेकर घर तक में न जानें कितने ही घंटे हम डेली स्क्रीन को देखत हुए गुजारते हैं। ऑनलाइन क्लास के चलते अब तो बच्चों का भी स्क्रीन टाइम काफी ज्यादा बढ़ गया है। लगातार घंटो तक फोन और लैपटॉप की स्क्रीन देखने की वजह से आंखों पर भी बुरा असर पड़ता है। लैपटॉप और स्मार्टफोन की रोशनी हमारी आंखों पर सीधा असर डालती है जिसकी वजह से कई बार दर्द, जल, भारीपन, धुंधला पन और सिर दर्द जैसी दिक्कतें होनी लगती हैं। आज हम आपको एक ऐसी सेटिंग बता रहे हैं जिससे आप स्क्रीन लाइट की वजह से आंखों पर पड़ने वाले दबाव को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
सबसे पहले आपको बता दें कि स्मार्टफोन या फिर लैपटॉप की स्क्रीन से आंखों में होने वाली समस्या को डिजिटल आई स्ट्रेन या फिर कंप्यूटर विजन सिंड्रोम कहा जाता है। लैपटॉप और स्मार्टफोन में कुछ ऐसी सेटिंग पाई जाती है जिससे आप इस तरह के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
ब्लू लाइट आंखों के लिए है घातक
हमारे स्मार्टफोन या फिर लैपटॉप की स्क्रीन से लगातार ब्लू लाइट यानी नीली रोशनी निकलती है। यह ब्लू रेज हमारी आंखों के लिए बेहद घातक होती है। यह ब्लू रोशनी आंखों के रेटिना पर सीधा और बड़ा हानिकारक प्रभाव डालते हैं। अगर आप इससे बचना चाहते हैं तो आप डिवाइस में बिल्ट ब्लू लाइट फिल्टर को ऑन कर सकते हैं। इस सेटिंग को ऑन करते ही स्क्रीन की लाइट हल्की वॉर्म हो जाती है मतलब आपको स्क्रीन पर हल्का पीलापन दिखेगा जिससे आंखों पर दबाव नहीं पड़ता। आपको बता दें कि सभी फोन्स में इस सेटिंग का अलग-अलग नाम होता है।
अलग-अलग फोन्स के लिए सेटिंग
सैमसंग (Samsung): अगर आपके पास सैमसंग कंपनी का स्मार्टपोन है तो आपको ब्लू फिल्टर के लिए फोन की सेटिंग में Eye Comfort Shield का फीचर मिलेगा। इस सेटिंग को ऑप ऑन करके अपनी आंखों को आरान दे सकते हैं।
पिक्सेल (Google Pixel): अगर आपके पास प्रीमियम फ्लैगशिप गूगल पिक्सल स्मार्टफोन है तो आपको सेटिंग में इसके लिए Night Light फीचर को ऑन करें।
आईफोन (iPhone): अगर आपके पास एप्पल आईफोन है तो इस फीचर को इनेबल करने के लिए कंट्रोल सेंटर पर जाना होगा। इसके बाद आपको सर्च में Night Shift वाले कंट्रोल सेंटर या डिस्प्ले सेटिंग्स में जाकर Night Shift मोड को एक्टिवेट करें।
लैपटॉप यूजर्स: अगर आप एक ऐसे यूजर हैं जिनका ज्यादातर समय लैपटॉप में गुजरता है तो आपको तुरंत इस फिल्टर को एक्टिवेट करना चाहिए। विंडोज और मैकबुक दोनों ही तरह के लैपटॉप में यूजर्स को सेटिंग में यह फीचर मिल जाता है। आप इसे शेड्यूल भी कर सकते हैं।
