आपके WiFi को चोरी-छिपे भी इस्तेमाल कर सकता है कोई, तुरंत चेक करें ये सेटिंग

WiFi से कई बार इंटरनेट कनेक्टिविटी स्लो हो जाती है। इसके पीछे एक बड़ी वजह यह भी हो सकती है कोई चोरी-छिपे आपके नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहा हो। आइए आपको इसके चेक करने और फिक्स करने का प्रॉसेस बताते हैं।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated May 23 2026, 13:14 IST
WiFi आज के समय में हर एक घर की बेसिक जरूरत बन चुका है। अब लोग सिर्फ स्मार्टफोन चलाने के लिए ही नहीं बल्कि स्मार्ट टीवी समेत इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स में भी वाई-फाई जमकर इस्तेमाल करते हैं।Image Credit : IStock01 / 09

WiFi आज के समय में हर एक घर की बेसिक जरूरत बन चुका है। अब लोग सिर्फ स्मार्टफोन चलाने के लिए ही नहीं बल्कि स्मार्ट टीवी समेत इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स में भी वाई-फाई जमकर इस्तेमाल करते हैं।

अधिक डेटा और हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए लोग वाईफाई यानी ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेते हैं लेकिन इसके बावजूद कई बार यूजर्स को लो डेटा स्पीड की समस्या का सामना करना पड़ता है।Image Credit : IStock02 / 09

अधिक डेटा और हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए लोग वाईफाई यानी ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेते हैं लेकिन इसके बावजूद कई बार यूजर्स को लो डेटा स्पीड की समस्या का सामना करना पड़ता है।

अगर आपने भी घर पर वाई फाई कनेक्शन ले रखा है और उसमें आपको स्लो स्पीड मिल रही है तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। हम आपको कुछ ऐसे कारण बताने वाले हैं जिसकी वजह से ब्रॉडबैंड कनेक्शन में स्लो डेटा स्पीड मलिती है।Image Credit : IStock03 / 09

अगर आपने भी घर पर वाई फाई कनेक्शन ले रखा है और उसमें आपको स्लो स्पीड मिल रही है तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। हम आपको कुछ ऐसे कारण बताने वाले हैं जिसकी वजह से ब्रॉडबैंड कनेक्शन में स्लो डेटा स्पीड मलिती है।

WiFi में स्लो डेटा स्पीड की सबसे बड़ी वजह यह हो सकती है कि कोई चोरी छिपे आपके वाई-फाई को इस्तेमाल कर रहा हो। कई बार पासवर्ड चोरी होने से कुछ लोग आपके नेटवर्क का इस्तेमाल करने लगते हैं और ज्यादातर मामलों में इसकी जानकारी नहीं लग पाती है।Image Credit : IStock04 / 09

WiFi में स्लो डेटा स्पीड की सबसे बड़ी वजह यह हो सकती है कि कोई चोरी छिपे आपके वाई-फाई को इस्तेमाल कर रहा हो। कई बार पासवर्ड चोरी होने से कुछ लोग आपके नेटवर्क का इस्तेमाल करने लगते हैं और ज्यादातर मामलों में इसकी जानकारी नहीं लग पाती है।

अगर आपको ब्रॉडबैंड कनेक्शन में स्लो इंटरनेट की समस्या हो रही है तो आपको तुरंत चेक करना चाहिए कि कहीं कोई आपके WiFi का चुपचाप से इस्तेमाल तो नहीं कर रहा है। इसे मालूम करने के लिए आपको राउटर की सेटिंग में जाकर नेटवर्क से जुड़े डिवाइस की लिस्ट देखनेी होगी।Image Credit : IStock05 / 09

अगर आपको ब्रॉडबैंड कनेक्शन में स्लो इंटरनेट की समस्या हो रही है तो आपको तुरंत चेक करना चाहिए कि कहीं कोई आपके WiFi का चुपचाप से इस्तेमाल तो नहीं कर रहा है। इसे मालूम करने के लिए आपको राउटर की सेटिंग में जाकर नेटवर्क से जुड़े डिवाइस की लिस्ट देखनेी होगी।

इसके लिए आपको सबसे पहले राउटर के पैनल में लॉगिन करना होगा। इसके बाद आपको Connected Devices” या “Attached Devices” के ऑप्शन पर जाना होगा। यहां पर आपको उन सभी मोबाइल्स या दूसरे डिवाइस की लिस्ट मिल जाएगी जो आपके नेटवर्क से जुड़े होंगे।Image Credit : IStock06 / 09

इसके लिए आपको सबसे पहले राउटर के पैनल में लॉगिन करना होगा। इसके बाद आपको Connected Devices” या “Attached Devices” के ऑप्शन पर जाना होगा। यहां पर आपको उन सभी मोबाइल्स या दूसरे डिवाइस की लिस्ट मिल जाएगी जो आपके नेटवर्क से जुड़े होंगे।

अगर आपको राउटर से कनेक्ट कोई ऐसा डिवाइस मिलता है जो आपके परिवार में से किसी का नहीं है तो आप उसे तुरंत यहीं से ब्लॉक भी कर पाएंगे। अगर आपको कोई अनजान डिवाइस लिस्ट में मिलता है तो उसे हटाने के बाद आपको तुरंत पासवर्ड बदल देना चाहिए।Image Credit : IStock07 / 09

अगर आपको राउटर से कनेक्ट कोई ऐसा डिवाइस मिलता है जो आपके परिवार में से किसी का नहीं है तो आप उसे तुरंत यहीं से ब्लॉक भी कर पाएंगे। अगर आपको कोई अनजान डिवाइस लिस्ट में मिलता है तो उसे हटाने के बाद आपको तुरंत पासवर्ड बदल देना चाहिए।

वाईफाई से स्लो डेटा स्पीड के कुछ दूसरे कारण भी हो सकते हैं। अगर आपने किसी ऐसी जगह पर राउट को इंस्टाल किया है जहां उसके आस पास दीवार है तो भी आपको स्पीड स्लो मिल सकती है। राउटर को हमेंशा खुली जगह पर ही इंस्टाल करना चाहिए।Image Credit : IStock08 / 09

वाईफाई से स्लो डेटा स्पीड के कुछ दूसरे कारण भी हो सकते हैं। अगर आपने किसी ऐसी जगह पर राउट को इंस्टाल किया है जहां उसके आस पास दीवार है तो भी आपको स्पीड स्लो मिल सकती है। राउटर को हमेंशा खुली जगह पर ही इंस्टाल करना चाहिए।

इसके अलावा कई बार लगातार कई दिनों तक ऑन रहने की वजह से वाई फाई की स्पीड स्लो हो जाती है। इसलिए अगर आपको इंटरनेट की स्पीड स्लो मिल रही है तो एक बार राउटर को कुछ मिनट के लिए ऑफ करके रीस्टार्ट करें।Image Credit : IStock09 / 09

इसके अलावा कई बार लगातार कई दिनों तक ऑन रहने की वजह से वाई फाई की स्पीड स्लो हो जाती है। इसलिए अगर आपको इंटरनेट की स्पीड स्लो मिल रही है तो एक बार राउटर को कुछ मिनट के लिए ऑफ करके रीस्टार्ट करें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!