टेक एंड गैजेट्स

Samsung का बड़ा ऐलान! लाखों Galaxy फोन को मिलेगा फ्री अपग्रेड, देखें पूरी लिस्ट

नया बीटा फर्मवेयर स्मार्टफोन को Android 17 पर अपग्रेड करता है। इसके साथ यूजर्स को नए फीचर्स और बदला हुआ डिजाइन देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस अपडेट का साइज करीब 2.3GB है। इसके साथ फोन को अगस्त 2026 का सिक्योरिटी पैच भी मिल रहा है।

Image

Galaxy A57 5G को भारत में मिला One UI 9 Beta

सैमसंग ने अपने लेटेस्ट One UI 9 Beta प्रोग्राम का विस्तार करते हुए अब कुछ और स्मार्टफोन को इसमें शामिल किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में हाल ही में लॉन्च हुए Samsung Galaxy A57 5G को Android 17 पर आधारित One UI 9 Beta अपडेट मिलना शुरू हो गया है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया में Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 के लिए भी नया बीटा फर्मवेयर रोल आउट किए जाने की जानकारी सामने आई है।

Galaxy A57 5G को भारत में मिला One UI 9 Beta

टिप्स्टर Tarun Vats ने X पर पोस्ट के जरिए दावा किया है कि सैमसंग ने भारत में Galaxy A57 5G के लिए One UI 9 Beta अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, इस अपडेट के बिल्ड नंबर A576BXXU5ZZHJ, A576BODM5ZZHJ और A576BXXU5BZHI हैं।

नया बीटा फर्मवेयर स्मार्टफोन को Android 17 पर अपग्रेड करता है। इसके साथ यूजर्स को नए फीचर्स और बदला हुआ डिजाइन देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस अपडेट का साइज करीब 2.3GB है। इसके साथ फोन को अगस्त 2026 का सिक्योरिटी पैच भी मिल रहा है।

Galaxy Z Fold 6 और Flip 6 को भी मिला अपडेट

Samsung ने दक्षिण कोरिया में अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 के लिए भी One UI 9 Beta प्रोग्राम का विस्तार किया है। दोनों स्मार्टफोन को Android 17 पर आधारित नया बीटा वर्जन मिलने की रिपोर्ट है।

Galaxy Z Flip 6 के लिए F741NKSU4ZZHP फर्मवेयर वर्जन रोल आउट किए जाने की जानकारी सामने आई है। नए अपडेट के साथ इन फोल्डेबल फोन में One UI 9 के नए फीचर्स और डिजाइन के अलावा लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच भी मिलने की उम्मीद है।

सिर्फ Beta प्रोग्राम में एनरोल डिवाइस को मिलेगा अपडेट

यह ध्यान रखना जरूरी है कि One UI 9 Beta अपडेट फिलहाल सिर्फ उन डिवाइस को मिल रहा है, जो Samsung के Beta प्रोग्राम में पहले से एनरोल हैं। यानी सामान्य यूजर्स को यह अपडेट अभी स्टेबल OTA अपडेट के तौर पर उपलब्ध नहीं कराया गया है। इससे पहले सैमसंग ने One UI 9 Beta प्रोग्राम में Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7, Galaxy S25, Galaxy S25+, Galaxy S25 Ultra और Galaxy S25 FE को भी चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में शामिल किया था।

इस साल आ सकता है One UI 9 का Stable अपडेट

Samsung के Android 17 आधारित One UI 9 के स्टेबल वर्जन को इस साल के अंत तक रोल आउट किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक उन सभी स्मार्टफोन्स की आधिकारिक सूची जारी नहीं की है, जिन्हें One UI 9 का स्टेबल अपडेट मिलेगा। आने वाले हफ्तों में Samsung की ओर से योग्य डिवाइस और One UI 9 के स्टेबल रोलआउट को लेकर ज्यादा जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article