टेक एंड गैजेट्स

Samsung ने बाजार में उतार नया स्मार्टफोन, 5000mAh की बैटरी, 50MP के कैमरे से है लैस

साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग ने बाजार में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन Samsung Galaxy A17 4G है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने बजट सेगमेंट में लॉन्च किया है।

Image

सैमसंग ने बाजार में लॉन्च किया नया स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग ने अपने करोड़ों फैंस के लिए नया स्मार्टफोन पेश कर दिया है। सैमसंग का लेटेस्ट स्मार्टफोन Galaxy A17 4G है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया है। सैमसंग ने फिलहाल अभी इसे जर्मनी के बाजार में पेश किया है लेकिन उम्मीद है कि बहुत जल्द यह भारतीय बाजार में भी दस्तक दे सकता है।

Samsung Galaxy A17 4G स्मार्टफोन को कंपनी ने अपनी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया है। इस स्मार्टफोन में आपको बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और पॉवरफुल बैटरी का सपोर्ट दिया गया है। आइए आपको इस लेटेस्ट लॉन्च स्मार्टफोन की डिटेल जानकारी देते हैं।

Samsung Galaxy A17 4G की कीमत

सैमसंग ने अपने लेटेस्ट Samsung Galaxy A17 4G को वेबसाइट पर इसके 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किया है। इसकी कीमत की बात करें तो इसे खरीदने के लिए ग्राहकों को 15000 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। आपको बता दें कि भारतीय बाजार में कंपनी ने Samsung Galaxy A17 5G वेरिएंट को सेल कर रही है। इसका 5G वेरिएंट खरीदने के लिए 18,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

Samsung Galaxy A17 4G के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 बेस्ड ONeUI 17 पर रन करता है। कंपनी ने दावा किया है कि इस स्मार्टफोन में ग्राहकों को 6 साल तक का OS अपडेट और 6 साल तक के लिए सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। इस स्मार्टफोन में सैमसंग ने Gemini Live और Circle to Search जैसे एआई फीचर्स का भी सपोर्ट दिया है।

Samsung Galaxy A17 4G के फीचर्स

Samsung Galaxy A17 4G में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड स्क्रीन दिया गया है। इसके डिस्प्ले में आपको 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है जिससे आपको लैग फ्री परफॉर्मेंस मिलने वाली है। डिस्प्ले को टूटने से बचाने के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus की प्रोटेक्शन दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन MediaTek Helio G99 चिपसेट दिया गया है।

Samsung Galaxy A17 4G में आपको 4GB की स्टैंडर्ड रैम की सुविधा मिलती है। कंपनी ने इसमें 128GB की स्टोरेज दी है। आपको इसमें माइक्रो एसडी कार्ट का भी सपोर्ट मिलता है जिससे आप इसकी स्टोरेज को 2TB तक बढ़ा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में मिलने वाले कैमरा सेटअप की बात करें तो रियर पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें आपको 50+5+2 मेगापिक्सल के तीन सेंसर मिलते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article