टेक एंड गैजेट्स

Apple ला रहा है सबसे सस्ता MacBook, iPhone 17 Pro वाला चिपसेट का होगा इस्तेमाल, कीमत होगी बस इतनी

MacBook खरीदने की प्लानिंग करने वाले ग्राहकों के लिए गुड न्यूज है। अगर आप अभी तक सिर्फ अधिक महंगे होने की वजह से एप्पल मैकबुक नहीं खरीद पा रहे थे तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। एप्पल अपने ग्राहकों के लिए बहुत जल्द सस्ता मैकबुक लॉन्च करने जा रहा है।

Image

टेक जायंट एप्पल सस्ता मैकबुक लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। (फोटो क्रेडिट-iStock)

Cheapest Apple MacBook: टेक दिग्गज एप्पल अपने प्रीमियम प्रोडक्ट्स के लिए दुनियाभर में अलग पहचान रखता है। हर कोई आईफोन से लेकर मैकबुक तक खरीदने की चाहत रखता है लेकिन इनकी कीमत इतनी ज्यादा होती है कि आम नागरिक के खरीद से ये बाहर हो जाते हैं। अगर आप लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और Apple MacBook लेना चाहते लेकिन, बजट नहीं है तो आपके लिए काम की खबर है। अब बहुत जल्द एप्पल मैकबुक हर कोई खरीद पाएगा। बहुत जल्द एप्पल ऐसा कुछ करने वाला है जो करोड़ों लोगों को बड़ी राहत देगा।

दरअसल कुछ ऐसी लीक्स सामने आई हैं जिससे पता चलता है कि एप्पल इस समय एक सस्ते और फीचर रिच मैकबुक लाने की तैयारी में जुटा है। यह सस्ता मैकबुक जल्द ही बाजार में दस्तक दे सकता है। लीक्स की मानें तो आने वाले MacBook में फैंस को iPhone 17 सीरीज का प्रोसेसर दिया जा सकता है। एप्पल का यह कदम उन लोगों को राहत देने वाला है जो सिर्फ बजट की समस्या की वजह से मैकबुक नहीं खरीद पा रहे थे।

Macbook में होगा ये चिपसेट

इस सस्ते एप्पल मैकबुक को लेकर बताया जा रहा है कि इस लैपटॉप में iPhone 17 Pro में इस्तेमाल किया गया चिपसेट A19 Pro का सपोर्ट मिल सकता है। इस चिपसेट के साथ यूजर्स को कम कीमत होने के बावजूद लैपटॉप पर हाई स्पीड परफॉर्मस देखने को मिलेगी। ग्रीकबेंच स्कोर के मुताबिक iPhone 17 Pro यह चिपसेट सिंगल कोर पर 3895 और मल्टी स्कोर पर करीब 9746 अंक पा लेता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि A19 Pro चिपसेट के साथ आपको तगड़ी परफॉर्मेंस मिलने वाली है।

लॉन्च डेट और डिस्प्ले साइज

MacBook की लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल अभी तक कोई भी ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है। अब तक जो भी डिटेल्स सामने आई है वह सिर्फ लीक्स ही हैं। लीक्स की मानें तो अपकमिंग सस्ते लैपटॉप को कंपनी इस साल के अंत यानी दिसंबर के आखिरी सप्ताह तक बाजार में उतार सकती है। इसमें मिलने वाले संभावित फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 12.9 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है। MacBook Air में एप्पल ने 13.6 इंच की डिस्प्ले दी है। मतलब सस्ता मैकबुक लैपटॉप साइज में कॉम्पैक्ट रहने वाला है।

मैकबुक की होगी ये हो सकती है कीमत

चीपेस्ट मैकबुक एयर में आपको कई सारे कलर ऑप्शन मिल सकते हैं। कंपनी इस अपकमिंग मैकबुक को Pink, Blue, Silver और Yellow कलर का ऑप्शन दे सकती है। इसकी कीमत की जो लीक्स सामने आई हैं उसके मुताबिक इस मैकबुक को अमेरिकी बाजार में कंपनी $599 से $699 यानी लगभग 55000 रुपये से 61000 रुपये के बीच में हो सकती है। अगर एप्पल इस कीमत में मैकबुक को लॉन्च करती है तो यह बाजार में बड़ा तहलका मचाएगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article