टेक एंड गैजेट्स

iPhone 17 आने से पहले इस स्मार्टफोन के पीछे पड़े लोग, फ्लैगशिप फीचर्स ने लोगों को बनाया दीवाना

साउथ कोरिया की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी सैमसंग ने कुछ समय पहले भारत समेत ग्लोबल मार्केट में अपनी नई फोल्डेबल सीरीज को लॉन्च किया था। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज में कंपनी ने एक से बढ़कर एक फीचर्स उपलब्ध कराए हैं। आईफोन 17 आने से पहले फोल्डेबल फोन को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है।

Image

भारतीय बाजार में पिछले कुछ समय में फोल्डेबल फोन्स की डिमांड काफी तेजी से बढ़ी है। (फोटो क्रेडिट-iStock)

Apple की अपकमिंग iPhone 17 सीरीज का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। नई आईफोन को लेकर नई-नई लीक्स सामने आ रही हैं। हालांकि कई सारे स्मार्टफोन यूजर्स अब नई आईफोन सीरीज का इंतजार छोड़कर सैमसंग की प्रीमियम फोल्डेबल पर दिल दे बैठे हैं। लॉन्चिंग के बाद से Samsung Galaxy Z Fold 7 को लेकर जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। अपनी नई सीरीज में सैमसंग ने एक से बढ़कर एक धमाकेदार फीचर्स उपलब्ध कराए हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो Galaxy Z Fold 7, Z Flip 7 और Z Flip 7 FE की लॉन्चिंग की बाद करीब 48 घंटे में ही रिकॉर्ड 2,10,000 प्री-ऑर्डर मिल चुके थे। विजय सेल्स के मुताबिक सैमसंग की नई फोल्डेबल सीरीज की डिमांड काफी ज्यादा है और कई शहरों में स्टॉक भी कम हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के आंकड़ों की मानें तो सैमसंग के नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स जमकर पॉपुलर हो रहा है। लेकिन, हमारी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की जाती है।

फोल्डेबल स्मार्टफोन की कीमत

आपको बता दें कि सैमसंग के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन की कीमत करीब 1,74,999 रुपये से शुरू होती है। यह इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। अगर आप इसके 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट को खरीदते हैं तो आपको इसके लिए 1,86,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं अगर आप 16GB रैम वाले मॉडल की तरफ जाते हैं तो इसके लिए आपको 2,16,999 रुपये की मोटी रकम खर्च करनी पड़ेगी।

बैंक ऑफर में होगी भारी बचत

ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन अपने करोड़ों ग्राहकों को फ्रीडम सेल पर हैवी डिस्काउंट ऑफर दे रहा है। अगर आप अमेजन से Galaxy Z Fold 7 को खरीदते हैं और इसके लिए SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 11,250 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल जाएगा। इसके साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म में आपको कुछ दूसरे बेनिपिट्स भी मिलने वाले हैं जिसमें आप एक्स्ट्रा बचत कर पाएंगे।

नए फोल्डेबल फोन में मिलेगा नया एक्सपीरियंस

टेलिकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग की नई प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज में पॉवरफुल प्रोसेसर मिलने वाला है। इसमें आपको शानदार कैमरा के साथ-साथ बेहतरी सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलने वाला है। इस बार सैमसंग ने नई फोल्डेबल सीरीज में बेहतरीन हिंज मैकेनिज्म का सपोर्ट दिया है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article