टेक एंड गैजेट्स

Samsung Galaxy Z Fold 7, Flip और Watch 8 सीरीज की सेल शुरू, जानें कीमत

Samsung ने कुछ दिन पहले ही भारतीय बाजार में अपनी नई फोल्डेबल सीरीज को लॉन्च किया था। इसके साथ ही कंपनी ने Galaxy Watch 8 को भी बाजार में पेश किया था। आपके लिए गुड न्यूज है कि अब आप सैमसंग के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। इनकी सेल भारत में शुरू हो गई है।

Image

सैमसंग ने अपनी प्रीमियम सीरीज में एक से बढ़कर एक फीचर्स दिए हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Samsung Galaxy Z Fold 7 Sale: साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग की तरफ से हाल ही में भारतीय बाजार में 7th जनरेशन के फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किए गए थे। इस नई फोल्डेबल सीरीज को कंपनी ने 7 जुलाई को पेश किया था। अगर आप इस सीरीज से कोई स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Samsung Galaxy Z Fold 7, Z Flip 7, Z Flip 7 FE, Watch8 और Watch8 Classic की सेल भारत में शुरू हो गई है। आइए आपको इनकी कीमत, सेल और फीचर्स की डिटेल जानकारी देते हैं।

लंबे इंतजार के बाद फैंस के लिए अब Samsung Galaxy Z Fold 7, Z Flip 7, Z Flip 7 FE, Watch8 और Watch8 Classic खरीदारी के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं। आप इन डिवाइसेस को सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और Flipkart से खरीद सकेंगे।

Samsung Galaxy Z Fold 7 की कीमत

सैमसंग ने अपने Samsung Galaxy Z Fold 7 को भारतीय बाजार में 1,74,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया है। यह इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत है। इसके 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत Rs 1,86,999 है। अगर आप टॉप वेरिएंट खरीदते हैं जो 16GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ आता है इसकी कीमत 2,16,999 रुपये है।

Samsung Galaxy Z Flip 7 की कीमत

Samsung Galaxy Z Flip 7 में आपको दो स्टोरेज वेरिएंट के ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 12GB RAM और 256GB और 12GB + 512GB स्टोरेज शामिल हैं। 256GB वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपये है। वहीं 512GB स्टोरेज की कीमत 1,21,999 रुपये है। यह फ्लिप फोन चार कलर ऑप्शन के साथ आता है जिसमें Jet Black, Coral Red, Blue Shadow और Mint, जिसमें Mint वेरिएंट शामिल हैं।

Samsung Galaxy Z Flip 7 FE की कीमत

Galaxy Z Flip 7 FE को कंपनी ने दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इसमें आपको 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। 128GB की वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये है। वहीं 256GB वाले वेरिएंट को आप सिर्फ 95,999 रुपये की कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में आपको ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन मिलने वाले हैं।

Samsung Galaxy Watch 8 Classic की कीमत

सैमसंग की लेटेस्ट Galaxy Watch 8 Classic की शुरुआती कीमत 46,999 रुपये है। यह एक ब्लूटूथ ओनली वर्जन है। इसमें आपको LTE नकेक्टिविटी वाला वेरिएंट भी मिलता है। इस वेरिएंट के लिए आपको 50,999 रुपये खर्च करने होंगे।

Samsung Galaxy Watch 8 की कीमत

Galaxy Watch 8 के बेस वेरिएंट की कीमत Rs 32,999 है यह इसके 40mm ब्लूटूथ वेरिएंट की कीमत है। अगर आप 44mm ब्लूटूथ वर्जन की कीमत Rs 35,999 है। अगर आप LTE कनेक्टिविटी वाले 40mm मॉडल की तरफ जाते हैं तो इसके लिए 36,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं इसके 44mm वेरिएंट की कीमत Rs 39,999 है। इस स्मार्टवॉच में आपको ग्रेफाइट और सिल्वर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article