टेक एंड गैजेट्स

Samsung लाया किफायती स्मार्टवॉच, Super AMOLED के साथ मिलेगी IP68 रेटिंग

Samsung Galaxy Watch FE: सैमसंग गैलेक्सी वॉच एफई में .2 इंच का राउंड शेप सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो 396 x 396 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला है। डिस्प्ले के साथ सफायर ग्लास की प्रोटेक्शन मिलती है। वॉच की पावर की बात करें तो इसमें डुअल कोर Exynos W920 चिपसेट, 1.5GB की रैम और 16GB की स्टोरेज मिलता है।

Image

Samsung Revealed New Galaxy Watch FE

Samsung Galaxy Watch FE: सैमसंग ने अपनी किफायती स्मार्टवॉच सैमसंग गैलेक्सी वॉच FE को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। यह दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज द्वारा स्मार्टवॉच का पहला 'फैन एडिशन' (FE) वर्जन है। स्मार्ट वियरेबल 1.2 इंच सुपर AMOLED स्क्रीन, डुअल-कोर Exynos W920 चिपसेट और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है। वॉच में कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स भी मिलते हैं। सैमसंग स्मार्टवॉच में 16GB की स्टोरेज भी है।

Samsung Galaxy Watch FE: कीमत और उपलब्धता

कंपनी के अनुसार, वॉच को जल्द खरीदारी के लिए उपलब्ध किया जाएगा, लेकिन कोई तारीख नहीं बताई गई है। वॉच को एल्युमीनियम बॉडी और 40 मिमी साइज के साथ तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, पिंक गोल्ड और सिल्वर में पेश किया गया है। अब तक Samsung Galaxy Watch FE की कीमत की जानकारी भी सामने नई आई है। कंपनी 24 जून तो इसे भारत में लॉन्च कर सकती है।

Samsung Galaxy Watch FE: स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी वॉच एफई में .2 इंच का राउंड शेप सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो 396 x 396 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला है। डिस्प्ले के साथ सफायर ग्लास की प्रोटेक्शन मिलती है। वॉच की पावर की बात करें तो इसमें डुअल कोर Exynos W920 चिपसेट, 1.5GB की रैम और 16GB की स्टोरेज मिलता है। वॉच के कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो इसमें LTE, ब्लूटूथ 5.3, वाई-फाई, GPS और NFC शामिल हैं। इसमें 5ATM वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ-साथ धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग भी है।

Samsung Galaxy Watch FE: खासियत

गैलेक्सी स्मार्टवॉच का फैन एडिशन वर्जन हार्ट रेट सेंसर के साथ कई हेल्थ और वेलनेस ट्रैकर्स से लैस है। HR अलर्ट फीचर्स असामान्य रूप से हाई और लो हार्ट रेट का पता लगाने में मदद करता है। इसमें इर्रेगुलर हार्ट रेट नोटिफिकेशन (IHRN) फीचर्स भी है। Samsung Galaxy Watch FE में हार्ट रेट मॉनिटर, स्लीप कोचिंग, स्लीप ट्रैकिंग, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग फीचर्स दिए गए हैं।

Samsung Galaxy Watch FE: बैटरी

सैमसंग गैलेक्सी वॉच FE में 247mAh की बैटरी पैक की गई है, इसमें WPC-आधारित वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article