Samsung Galaxy Unpacked 2024: सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड का इंतजार खत्म हो गया है। टेक दिग्गज अपने इस इवेंट में अगली जनरेशन के फोल्डेबल फोन को लॉन्च करने वाला है। कंपनी गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 और जेड फ्लिप 6 को पेश करेगी। गैलेक्सी अनपैक्ड 2024 जुलाई वर्जन 10 जुलाई को पेरिस में हो रहा है और दुनिया भर के लोग इन प्रोडक्ट की एक झलक पाने के लिए उत्साह के साथ इंतजार कर रहे होंगे।
Samsung Galaxy Unpacked: ये डिवाइस होंगे लॉन्च
मेगा इवेंट में सैमसंग अपने Galaxy Z Fold 6, Galaxy Flip 6, गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा, गैलेक्सी वॉच 7, गैलेक्सी बड्स 3 प्रो, गैलेक्सी बड्स 3 और गैलेक्सी रिंग को पेश कर सकती है।
Samsung Galaxy Unpacked 2024: कब और कहां होगा इवेंट
सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2024 इवेंट का दूसरा वर्जन 10 जुलाई को पेरिस, फ्रांस में होने जा रहा है। भारत में देखने वालों के लिए यह इवेंट शाम 6:30 बजे IST से शुरू होगा। इवेंट को कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर देखा जा सकेगा।
SAMSUNG GALAXY UNPACKED JULY 2024 EVENT: क्या होगा खास
सैमसंग के मेगा इवेंट का मुख्य हाइलाइट फोल्डेबल फोन ही होने वाले हैं। गैलेक्सी Z फोल्ड 6 और फ्लिप 6 पिछले कई सालों में इसके सबसे बड़े प्रोडक्ट अपग्रेड होने जा रहे हैं। नए फोल्ड्स को एआई फीचर्स से लैस किया जाएगा। इन डिवाइस को स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट और दमदार कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसके अलावा कंपनी अपनी गैलेक्सी रिंग से भी पर्दा उठा सकती है। जिसे पहले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में पेश किया गया था। यह डिवाइस बियरेबल मार्केट में तहलका मचा सकता है।
