हिजाब सुंदरी और दुनिया की पहली मिस एआई मॉडल केन्जा लैली को 40 साल की मिरियम बेस्सा ने बनाया है। केन्जा लैली अपने देश में एक कंप्यूटर जनरेटेड इंफ्लूएंसर हैं।
फोर्ब्स के अनुसार, मिस एआई सुंदरी प्रतियोगिता दुनिया की पहली एआई सुंदरी प्रतियोगिता थी और प्रतियोगियों का मूल्यांकन उनके लुक, ऑनलाइन उनकी ताकत और उन्हें बनाने में इस्तेमाल की गई टेक्नोलॉजी स्किल के आधार पर किया गया था। यह आयोजन अप्रैल में फैनव्यू एआई क्रिएटर अवार्ड्स (WAICA) द्वारा किया गया था।
हिजाब पहनने वाली केन्जा के इंस्टाग्राम पर 196,000 से ज़्यादा फॉलोअर हैं। उनके बायो में लिखा है, "उनका कंटेंट मोरक्को के समाज से बहुत करीब से जुड़ा है" और उनका लक्ष्य "मोरक्को और मध्य पूर्व में महिलाओं के सशक्तिकरण में योगदान देना है, साथ ही इंफ्लुएंसर मार्केट में जरूरी रेगुरेशन लाना है।"
एआई मॉडल केन्जा लैली ने इस खिताब के साथ 20,000 डॉलर का इनाम जीता है। वहीं इस प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर फ्रांस की लालिना और तीसरे नंबर पर पुर्तगाल की ओलिविया को चुना गया।
आयोजनकर्ता फैनव्यू के को-फाउंडर विल मोनांज ने बताया, "इस तरह की पहली प्रतियोगिता के लिए लोगों में अविश्वसनीय रुचि देखने को मिली। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य दुनिया भर में डिजिटल इंफ्लुएंसर व्यक्तियों के पीछे के टेक्नोलॉजी स्किल और कार्य को दुनिया को दिखाता है।
भारत की एआई मॉडल जारा शतावरी ने AI-जनरेटेड मॉडल्स के लिए दुनिया की विश्व सुंदरी प्रतियोगिता में टॉप दस फाइनलिस्ट में से एक के रूप में धूम मचा दी है। जारा को खाने, घूमने-फिरने और फैशन का शौक है, वह लोगों को स्वास्थ्य, करियर, डेवलपमेंट और लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स के बारे में जागरूक करती हैं। नोएडा, उत्तर प्रदेश की जारा के इंस्टाग्राम पर 14500 से अधिक फॉलोअर्स हैं।