Samsung Upcoming Smartphone: साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग के पास अपने फैंस के लिए एक से बढकर एक तगड़े स्मार्टफोन्स हैं। कुछ समय पहले सैमसंग की तरफ से Galaxy S25 Edge को लॉन्च किया गया था। यह सैमसंग का अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन था लेकिन अब कंपनी एक बड़ा धमाका करने की प्लानिंग में है। सैमसंग अब एक ऐसा स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है जो दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन हो सकता है। लीक्स के मुताबिक यह स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 Edge हो सकता है।
आपको बता दें कि सैमसंग ने 13 मई को Galaxy S25 Edge को लॉन्च किया था। अपने स्लिम डिजाइन की वजह से इस स्मार्टफोन ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन अब नई लीक में यह कहा जा रहा है कि Samsung Galaxy S26 Edge इससे भी पतला होगा। इसके लिए कंपनी स्मार्टफोन में एक खास तरह की बैटरी का इस्तेमाल करेगी।
दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन
Samsung Galaxy S26 Edge को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Ice Universe नाम के एक यूजर ने बड़े खुलासे किए हैं। लीक्स की मानें तो Galaxy S26 Edge की थिकनेस सिर्फ 5.5mm होगी। यह यह डिजाइन के साथ आता है तो यह मौजूदा Galaxy S25 Edge से भी पतला होगा जिसकी मोटाई 5.8mm है। 5.5mm थिकनेस वाला यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा।
बैटरी क्षमता में हो सकता है बड़ा बदलाव
इससे पहले भी Galaxy S26 Edge को लेकर कुछ लीक्स सामने आईं थी जिसमें कहा गया था कि यह कंपनी इस स्मार्टफोन को स्लिम डिजाइन देने के लिए इसमें सिलिकॉन-कॉर्बन बैटरी इस्तेमाल कर सकती है। टिप्स्टर की तरफ से शेयर की गई जानकारी के अनुसार Galaxy S26 Edge को 4200mAh की बैटरी से लैस किया जा सकता है। कंपनी ने इससे पहले Galaxy S25 Edge में सिर्फ 3900mAh की बड़ी बैटरी दी है। हालांकि एक नई लीक्स में यह कहा जा रहा है कि कंपनी Galaxy S26 Edge में 4400mAh की ब़ी बैटरी दे सकती है।
आपको बता दें कि फिलहाल अभी तक सैमसंग की तरफ से Galaxy S26 Edge को लेकर किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए जब तक कंपनी कंफर्म नहीं करती ये सभी फीचर्स सिर्फ अफवाह ही हैं। अपकमिंग स्मार्टफोन्स को लेकर कुछ फीचर्स भी सामने आए हैं। लीक्स की मानें तो Galaxy S26 Edge में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जा सकता है। कंपनी इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच की बड़ी डिस्प्ले दे सकती है। इसके अलावा इसमें IP69 की रेटिंग भी दी जा सकती है।
