टेक एंड गैजेट्स

Samsung फैंस के लिए गुड न्यूज, 200MP कैमरे वाला Galaxy S26 Ultra होगा सस्ता!

लीक हुई जानकारी के मुताबिक Samsung Galaxy S26 5G सीरीज के बाकी स्मार्टफोन्स भले ही मौजूदा सीरीज की तुलना में महंगे हो सकते हैं लेकिन सीरीज में आने वाला Galaxy S26 Ultra बाजार में कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy S26 Ultra

पिछले वेरिएंट से सस्ती कीमत में लॉन्च हो सकता है सैमसंग का फ्लैगशिप स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग की अपकमिंग सीरीज Samsung Galaxy S26 5G का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब तक सामने आई लीक्स के मुताबिक कंपनी इस सीरीज को अगले महीने के आखिरी सप्ताह में लॉन्च कर सकती है। बाजार में आने से पहले ही इसकी कई सारी डिटेल्स लीक्स में सामने आ चुकी हैं। अब एक नई लीक में इसकी कीमत को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। लीक्स की मानें तो कंपनी ने अपनी प्राइसिंग पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है।

अगर आप सैमसंग के फैंस हैं और Samsung Galaxy S26 5G सीरीज का स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। टिप्स्टर Roland Quandt और Winfuture की तरफ से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक अपमकिंग सीरीज का टॉप वेरिएंट सस्ता हो सकता है।

लीक हुई जानकारी के मुताबिक Samsung Galaxy S26 5G सीरीज के बाकी स्मार्टफोन्स भले ही मौजूदा सीरीज की तुलना में महंगे हो सकते हैं लेकिन सीरीज में आने वाला Galaxy S26 Ultra बाजार में कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले सामने आ रही रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि अपकमिंग सीरीज का अल्ट्रा स्मार्टफोन महंगा हो सकता है। इसके पीछे रैम और फ्लैश स्टोरेज की बढ़ती हुई कीमतों को कारण बताया गया था।

कंपनी बढ़ा सकती है कीमत

आपको बता दें कि स्मार्टफोन के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कंपोनेट्स की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इसका सीधा असर स्मार्टफोन की फाइनल प्राइस में पड़ता है। यही वजह है कि साउथ कोरियन टेक जायंट इस साल Samsung Galaxy S26 5G सीरीज को बढ़ी हुई कीमतों के साथ मार्केट में पेश कर सकता है। हालांकि अब ऐसी लीक सामने आई है जिससे माना जा रहा है कि सीरीज का अल्ट्रा स्मार्टफोन पिछले साल के मुकाबले सस्ती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy S26 5G सीरीज की कीमत

Samsung Galaxy S26 5G को लेकर एक बड़ी लीक यह भी सामने आई है कि इस साल सीरीज में फैंस को 128GB वाला कोई वेरिएंट नहीं मिलेगा। सीरीज में लॉन्च होने तीनों स्मार्टफोन के बेस मॉडल में 256GB की स्टोरेज ही मिलेगी। Samsung Galaxy S26 के 256GB वाले बेस वेरिएंट की संभावित कीमत की बात करें तो इसे भारतीय बाजार में 1 लाख रुपये के करीब लॉन्च किया जा सकता है। लीक्स की मानें तो Galaxy S26 Plus को बाजार में 14,490 SEK यानी करीब 1.2 लाख रुपये के करीब लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy S26 Ultra की संभावित कीमत

फैंस को इस साल सैमसंग की फ्लैगशिप सीरीज का अल्ट्रा स्मार्टफोन चौंकाने वाली प्राइस के साथ मिल सकता है। गैलेक्सी अल्ट्रा स्मार्टफोन की एंट्री प्राइस पिछले वेरिएंट की तुलना में कम हो सकती है। लीक्स की मानें तो Samsung Galaxy S26 Ultra शुरुआती कीमत लगभग 16,990 SEK यानी करीब 109 यूरो हो सकती है। भारती कीमत आंकी जाए तो यह बाजार में लगभग 1.4 लाख के साथ एंट्री कर सकता है। पिछले वेरिएंट की तुलना में इसकी कीमत करीब 94 यूरो कम होगी।

गौरव तिवारी
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article