Flipkart में धड़ाम हुई Samsung Galaxy S24 की कीमत, 40% का बंपर डिस्काउंट दे रही है कंपनी
Samsung Galaxy S24 5G की कीमत में फ्लिपकार्ट ने एक बार फिर से बड़ी कटौती की है। फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस स्मार्टफोन पर अब फ्लैट 40% का डिस्काउंट दे रहा है। आप इसे अभी हजारों रुपये की बचत के साथ खरीद सकते हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Jan 31 2026, 16:00 IST
Image Credit : Digit01 / 09
प्रीमियम और फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना है तो आज की खबर आपके काम की होने वाली है। सैमसंग के दमदार स्मार्टफोन Samsung Galaxy S24 5G को इस समय आप हैवी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।
Image Credit : Digit02 / 09
Samsung Galaxy S24 5G में आपको शानदार हाई परफॉर्मेंस वाला चिपसेट और शानदार कैमरा सेटअप मिलता है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में आपको मजबूत एल्यूमिनियम फ्रेम डिजाइन भी मिलता है।
Image Credit : Digit03 / 09
Samsung Galaxy S24 5G अपनी रियल प्राइस से काफी नीचे आ चुका है। अगर आप कम कीमत में एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो सालो साल अच्छी परफॉर्मेंस दे तो आपके लिए यह स्मार्टफोन एक बेस्ट ऑप्शन बन सकता है। फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस पर फ्लैट डिस्काउंट के साथ साथ बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है।
Image Credit : Digit04 / 09
Samsung Galaxy S24 5G को फ्लिपकार्ट पर 74,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया था। यह कीमत इसके 128GB स्टोरेज और 8GB रैम वेरिएंट की है। कंपनी ने इसकी कीमत में अब 40% की कटौती कर दी है। इस ऑपर के बाद आप इसे सिर्फ 44,999 रुपये में ही खरीद सकते हैं।
Image Credit : Digit05 / 09
आप इस स्मार्टफोन का 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट खरीदते हैं तो बता दें कि इसकी कीमत 79,999 रुपये है। हालांकि इस पर भी कंपनी 38% का डिस्काउंट दे रही है जिसके बाद इसे आप सिर्फ 49,999 रुपये में खरीद सकेंगे।
Image Credit : Digit06 / 09
लोवेस्ट प्राइस ऑफर में आप इसे अभी सिर्फ 42,749 रुपये में खरीद सकेंगे। अगर आप खरीदारी के लिए फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आप 2,250 रुपये तक की एक्स्ट्रा बचत कर पाएंगे।
Image Credit : Digit07 / 09
फ्लिपकार्ट ग्राहकों को Samsung Galaxy S24 5G की खरीदारी पर धमाकेदार एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कराकर आप 37,100 रुपये तक की एक्स्ट्रा बचत कर सकते हैं। इस ऑपर में अगर 15 हजार रुपये की सेविंग भी हो जाती है तो आप इस प्रीमियम स्मार्टफोन को करीब-करीब 29,999 रुपये में ही खरीदकर घर ले जा पाएंगे।
Image Credit : Digit08 / 09
Samsung Galaxy S24 5G के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.2 इंच की डायनेमिक एलटीपीओ एमोलेड डिस्प्ले मिलती है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 लगाया गया है। आउट ऑफ द बॉक्स स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 14 का सपोर्ट मिलता है।
Image Credit : Digit09 / 09
मल्टी टास्किंग और हैवी टास्क के लिए Samsung Galaxy S24 5G में कंपनी ने Exynos 2400 का चिपसेट दिया है। इसके अलावा स्मार्टफोन में आपको 8GB की रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल में ट्रिपल कैमार सेटअप मिलता है जिसमें 50+10+12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।