टेक एंड गैजेट्स

Samsung Galaxy S26 सीरीज में मिल सकती है सैटेलाइट कनेक्टिविटी, Apple-Google को मिलेगी टक्कर

अगर यह लीक्स सही साबित होती हैं तों Samsung Galaxy S26 सीरीज कंपनी की पहली ऐसी स्मार्टफोन सीरीज होगी जिसमें सैटेलाइट बेस्ड कम्यूनिकेशन की सुविधा मिलेगी। इस सीरीज में करोड़ों फैंस को इमरजेंसी कॉल्स और SOS जैसे तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं।

Image

सैमसंग की अपकमिंग सीरीज में कई सारे तगड़े फीचर्स मिल सकते हैं।(फोटो क्रेडिट-Digit)

Samsung Galaxy S26 New Leaks: पिछले कई दिनों से साउथ कोरियन टेक जायंट Samsung Galaxy S26 सीरीज को लेकर जमकर चर्चा चल रही है। सैमसंग अपनी इस अपकमिंग सीरीज में फैंस को एक बढ़कर एक फीचर्स देने वाली है। अगर आप भी इस स्मार्टफोन सीरीज का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। Samsung Galaxy S26 सीरीज को लेकर कई सारी लीक्स सामने आ चुकी हैं। लेटेस्ट लीक के मुताबिक सैमसंग की इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज को सैटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

हाल ही में Samsung Galaxy S26 सीरीज को Federal Communications Commission (FCC) डेटाबेस पर स्पॉट किया गया है। FCC लिस्टिंग से Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra के कुछ धमाकेदार फीचर्स का खुलासा हुआ है। लीक्स की मानें तो सीरीज के तीनों ही स्मार्टफोन में नए कनेक्टिविटी फीचर्स मिल सकते हैं। सैमसंग के ये नए फोन्स Bluetooth LE, Wi-Fi 7 और सैटेलाइट कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेंगे।

लिस्टिंग से हुआ खुलासा

अगर यह लीक्स सही साबित होती हैं तों Samsung Galaxy S26 सीरीज कंपनी की पहली ऐसी स्मार्टफोन सीरीज होगी जिसमें सैटेलाइट बेस्ड कम्यूनिकेशन की सुविधा मिलेगी। इस सीरीज में करोड़ों फैंस को इमरजेंसी कॉल्स और SOS जैसे तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं। FCC सर्टिफिकेशन में स्पेस और नॉन-टेरेस्ट्रियल नेटवर्क से सप्लीमेंट कवरेज का सपोर्ट मेंशन किया गया है।

गूगल और एप्पल के फोन्स में मिलती है सुविधा

आपको बता दें कि एप्पल और गूगल अपने स्मार्टफोन्स में यूजर्स को सैटेलाइट कनेक्टिविटी का फीचर देती हैं। अगर सैमसंग की अपकमिंग सीरीज में यह फीचर मिलता है तो कंपनी गूगल और एप्पल के साथ लिस्ट में शामिल हो जाएगी। बता दें कि एप्पल के आईफोन 14 सीरीज से यूजर्स को सैटेलाइट कनेक्टिविटी का फीचर मिलता है जबकि Google Pixel 9 सीरीज में यूजर्स को सैटेलाइट कॉलिंग और इमरजेंसी टेक्सटिंग का फीचर मिलता है।

Samsung Galaxy S26 की लॉन्च डेट

Samsung Galaxy S26 सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर भी लगातार लीक्स सामने आ रही हैं। लेटेस्ट अपडेट की मानें तो सैमसंग इस स्मार्टफोन सीरीज को फरवरी महीने के आखिरी सप्ताह में लॉन्च कर सकती है। कंपनी मार्च महीने में इसकी बिक्री शुरू कर सकती है। रिपोर्ट की मानें तो यूजर्स को Samsung Galaxy S26 सीरीज के बेस वेरिएंट से ही 256GB की स्टोरेज मिलने वाली है। इस नई सीरीज के टॉप वेरिएंट Samsung Galaxy S26 Ultra के बेस मॉडल में 256GB और टॉप मॉडल में 1TB की स्टोरेज मिलती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article