टेक एंड गैजेट्स

पहली सेल में ही 12,000 रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का सबसे सस्ता फोन, 200MP कैमरे से है लैस

Samsung Galaxy S25 Edge Price Cut: फोन में 6.7 इंच का AMOLED पैनल मिलता है, इसके साथ QHD+ रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें गैलेक्सी के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट SoC चिपसेट है। अल्ट्रा स्लिम इस फोन में पीछे की तरफ 200MP का प्राइमरी सेंसर और 12MP का अल्ट्रावाइड सेंसर मिलता है।

Image

Samsung Galaxy S25 Edge

Samsung Galaxy S25 Edge: सैमसंग का सबसे पतला फोन गैलेक्सी S25 एज आखिरकार बिक्री के लिए उपलब्ध है। शुरुआत में 1,09,999 रुपये में लॉन्च किया गया सैमसंग गैलेक्सी S25 एज अब सैमसंग के आधिकारिक स्टोर और फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध है। इस फोन के साथ 12 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। बता दें कि स्मार्टफोन में 200MP का कैमरा और 5.8 मिमी स्लिम बॉडी मिलती है।

Galaxy S25 Edge 512GB पर 12,000 रुपये की छूट

बता दें कि फोन की कीमत 256GB मॉडल के लिए 1,09,999 रुपये और 512GB वैरिएंट के लिए 1,21,999 रुपये थी। आप सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट या फ्लिपकार्ट के जरिए फोन को खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट दोनों वैरिएंट - 256GB और 512GB पर बैंक डिस्काउंट दे रहा है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर आप सैमसंग गैलेक्सी एस25 एज 512 जीबी को 256 जीबी वाले ही दाम पर खरीद सकते हैं। इस ऑफर के साथ, यूजर्स हाई-एंड वेरिएंट चुनकर 12,000 रुपये बचा सकते हैं।

इसके अलावा, फ्लिपकार्ट एक्सचेंज ऑफर भी देता है जिससे आप अपने पुराने डिवाइस को बेचकर ज्यादा पैसे बचा सकते हैं। लेकिन, पुराने डिवाइस की कीमत इसकी कंपनी, मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करती है।

Samsung Galaxy S25 Edge: स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

फोन में 6.7 इंच का AMOLED पैनल मिलता है, इसके साथ QHD+ रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास सिरेमिक 2 की प्रोटेक्शन मिलती है। इसमें गैलेक्सी के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट SoC चिपसेट है। यह वही चिप है जो अन्य गैलेक्सी S25 सीरीज के फोन में मिलता है। इसके अलावा फोन में 12GB LPDDR5x रैम के साथ 256GB और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज के विकल्प हैं।

मिलता है 200MP कैमरा

अल्ट्रा स्लिम इस फोन में पीछे की तरफ 200MP का प्राइमरी सेंसर और 12MP का अल्ट्रावाइड सेंसर (मैक्रो मोड के साथ) मिलता है। वहीं, फ्रंट कैमरा 12MP का सेंसर है। Samsung Galaxy S25 Edge में 25W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,900mAh की बैटरी पैक की गई है। यह IP68 जल और धूल रेसिस्टेंट, 5G, वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी के साथ आता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article