iPhone 17 vs iPhone 16: आईफोन 17 सीरीज अब जल्द लॉन्च होने वाली है। इस सीरीज को कंपनी सितंबर में लॉन्च कर सकती है। लेकिन सीरीज के कई लीक्स अभी से सामने आने लगे हैं। iPhone 16 और आने वाले नेक्स्ट-जेन iPhone 17 में कितना अंतर है? जहां तक लीक की बात है, नेक्स्ट-जेन iPhone 17 शायद उतना बड़ा अपग्रेड नहीं होगा, जितनी इंडस्ट्री को उम्मीद थी।
iPhone 16 और आईफोन 15
iPhone 16 ने पिछले साल iPhone 15 की तुलना में काफी ज्यादा अपग्रेड किए गए थे, जिसमें एक नया डिजाइन, एक नेक्स्ट-जेन 3nm चिपसेट, Apple इंटेलिजेंस फीचर्स और नयई कैमरा कंट्रोल की शामिल है। इस फोन को भी आईफोन 15 की कीमत पर पेश किया गया था, जिससे यह फोन फीचर्स के मामले में यूजर्स को काफी पसंद आया, जिससे यह दुनिया भर के कई मार्केट में Apple के लिए एक सफल लॉन्च बन गया।
iPhone 17 से क्या उम्मीदें
हालांकि, अब iPhone 17 के लीक के बाद ऐसा लगता है कि iPhone 17 अपने पुराने मॉडल की तरह बड़ा अपग्रेड नहीं हो सकता है। यानी फोन की डिजाइन कैमरा और परफॉर्मेंस में थोड़ा ही फर्क देखने मिल सकता है।
iPhone 16 में OLED पैनल की बेसिक 60Hz रिफ्रेश रेट मिलती है, लेकिन iPhone 17 के बारे में अब अफवाह है कि यह 120Hz OLED पैनल के साथ आएगा, जिससे व्यूइंग एक्सपीरियंस बेहतर होगा। फास्ट रिफ्रेश रेट से न केवल बैटरी लाइफ बेहतर हो सकती है, बल्कि एनिमेशन और स्क्रॉलिंग भी बहुत आसान हो सकती है। iPhone 17 में A18 चिप और 8GB RAM का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा कंपनी GPU में कुछ बदलाव कर सकती है।
कैमरा में हो सकता है यह अपग्रेड
iPhone 17 में iPhone 16 के 48MP मुख्य शूटर और 12MP अल्ट्रावाइड शूटर के जैसे की कैमरा मिल सकता है। लेकिन कंपनी 12MP फ्रंट कैमरा सेंसर को 32MP कैमरे से बदल सकती है। अगर कीमत की बात करें तो Apple iPhone 17 की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये हो सकती है।
