टेक एंड गैजेट्स

मार्केट में धमाल मचाने आ रहा Samsung Galaxy S24 FE, फीचर्स आए सामने

Samsung Galaxy S24 FE Leaks: स्मार्टफोन का अनावरण जुलाई में गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के दौरान नए फोल्डेबल फोन के साथ किया जा सकता है। लीक्स के अनुसार, कंपनी ने आगामी हैंडसेट में कुछ दिलचस्प बदलाव किए हैं।

Image

Samsung Galaxy S24 FE

Samsung Galaxy S24 FE Leaks: सैमसंग गैलेक्सी एस 24 सीरीज के बाद कंपनी अपने नए किफायती फोन सैमसंग गैलेक्सी एस 24 एफई (Samsung Galaxy S24 FE) को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। एक नए लीक के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी एस 24 एफई को इस साल पेश किया जा सकता है। कंपनी फोन के साथ डिस्प्ले साइज में बड़ा बदलाव करने वाली है। नए फोन को 6.1 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। इससे पहले फोन को 6.4 इंच की स्क्रीन में पेश किया गया था।

Samsung Galaxy S24 FE: कब होगी लॉन्चिंग

हालांकि, कंपनी ने फोन की लॉन्चिंग और स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। स्मार्टफोन का अनावरण जुलाई में गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के दौरान नए फोल्डेबल फोन के साथ किया जा सकता है। लीक्स के अनुसार, कंपनी ने आगामी हैंडसेट में कुछ दिलचस्प बदलाव किए हैं।

Samsung Galaxy S24 FE: इन फीचर्स से होगा लैस

टिपस्टर @OreXda ने एक्स पर फोन के फीचर्स की जानकारी दी है। टिपस्टर ने सैमसंग गैलेक्सी S24 FE के बारे में एक पोस्ट के माध्यम से कुछ प्रमुख फीचर्स को साझा किया है। एक बड़ा बदलाव डिस्प्ले साइज हो सकता है क्योंकि लीक से पता चलता है कि स्मार्टफोन में 6.1 इंच एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है। इसका मतलब यह है कि फोन छोटा हो सकता है, क्योंकि इसके पहले वाले मॉडल में 6.4 इंच की स्क्रीन है।

इसके अलावा, स्मार्टफोन को Exynos 2400 चिप या स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट मिल सकता है। हालांकि, Exynos 2400 चिप के साथ आने की संभावना ज्यादा हैं। सैमसंग गैलेक्सी S24 FE में 128GB और 256GB UFS 3.1 के दो इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट के साथ 12GB LPDDR5X रैम की सुविधा होने की भी बात कही गई है। फोन में 4,500mAh की बैटरी हो सकती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article