Samsung Galaxy S24 Discount Offer: साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग अगले कुछ महीनों में अपनी नई Samsung Galaxy S26 सीरीज को लेकर ऐलान कर सकती है। कंपनी के पास Galaxy S24 और Galaxy S25 सीरीज में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन मौजूद हैं। हालांकि दोनों ही कैटेगरी में आने वाले फोन्स काफी महंगे हैं। ऐसे में इन्हें खरीदने के लिए अधिकांश लोग सेल शुरू होने का इंतजार करते हैं। अगर आप सैमसंग का प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए गुड न्यज है। Samsung Galaxy S24 5G को आप अब हैवी डिस्काउंट के साथ खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
आपको बता दें कि ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और अमेजन दोनों ही जगहों पर फ्रीडम सेल शुरू होने वाली है। दोनों ही कंपनियों ने आगामी सेल का ऐलान कर दिया है। हालांकि अब आपको Samsung Galaxy S24 को डिस्काउंट के साथ खरीदने के लिए सेल शुरू होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सेल से पहले ही दोनों जगहों पर इस स्मार्टफोन की कीमत में एक बार फिर से कटौती कर दी है।
अगर आप दमदार फीचर वाला स्मार्टफोन चाहते हैं तो कम खर्च में Samsung Galaxy S24 से बेहतर स्मार्टफोन मिलना मुश्किल होगा। वैसे तो इसकी कीमत करीब एक लाख रुपये की थी लेकिन अब आप इसे रियल प्राइस से आधे दाम में खरीद सकते हैं। सैमसंग ने इस फोन में एक से बढ़कर एक एआई फीचर्स का सपोर्ट दिया है। आइए आपको इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में डिटेल से बताते हैं।
धड़ाम हुई प्रीमियम फोन की कीमत
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में आप Samsung Galaxy S24 5G को अब 50 हजार रुपये तक कम दाम में खरीद सकते हैं। अगर आपको यह ऑफर लेना है तो इसके लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिकार्ट पर विजिट करना होगा। फ्लिपकार्ट में Samsung Galaxy S24 5G के 256GB वेरिएंट को 79,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट ने फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए फ्रीडम सेल शुरू होने से पहले ही इसकी कीमत में 36% की कटौती कर दी है। इस डिस्काउंट के बाद अब इसकी कीमत सिर्फ 50,999 रुपये रह गई है। अगर आप अभी खरीदारी करते हैं तो आपके सीधे-सीधे 29000 रुपये बचने वाले हैं।
30 हजार रुपये में मिल जाएगा फ्लैगशिप फोन!
फ्लैट डिस्काउंट के अलावा फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस फोन पर अच्छा खासा डिस्काउंट ऑफर भी दे रहा है। अगर आप नया फोन खरीदने पर अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कराते हैं तो 41000 रुपये से ज्यादा की बचत कर सकते हैं। अगर इस ऑफर में 20 हजार रुपये की भी सेविंग हो जाती है तो आप Samsung Galaxy S24 5G को करीब 30 हजार रुपये में ही खरीद पाएंगे। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगी।
Samsung Galaxy S24 5G के फीचर्स
- Samsung Galaxy S24 5G में 6.2 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलती है। इसमें Dynamic LTPO AMOLED पैनल दिया गया है।
- डिस्प्ले की सेफ रखने के लिए सैमसंग ने इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन दी है।
- आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर वर्क करता है जिसे आप अपडेट भी कर सकते हैं।
- हाई स्पीड परफॉर्मेंस के लिए सैमसंग ने इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया है।
- इस स्मार्टफोन में आपको 8GB तक की रैम और 512GB तक की बड़ी स्टरेज उपलब्ध कराई है।
- फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50+10+12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का कैमरा फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- Galaxy S24 5G को पॉवर देने के लिए 4000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 25W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
