टेक एंड गैजेट्स

Samsung के इस पावरफुल स्मार्टफोन की कीमत में हुई बड़ी कटौती, साथ हैं ऑफर्स भी

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 06:24 PM IST

Samsung Galaxy S22 स्मार्टफोन की कीमत में बड़ी कटौती की गई है। आइए जानते हैं अब कितने में मिल रहा है ये स्मार्टफोन।

Image

Samsung Galaxy S22

Samsung अब जल्द ही अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज यानी Galaxy S23 series के स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, स्मार्टफोन कंपनी ने नई सीरीज के लॉन्च से पहले Galaxy S22 स्मार्टफोन की कीमत घटा दी है। इसे इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। Galaxy S22 की कीमत में 10,000 रुपये की कटौती की गई है। ये फोन दो वेरिएंट्स में आता है। कीमत में कटौती दोनों ही वेरिएंट्स में की गई है।

Samsung Galaxy S22 8GB+128GB और 8GB+256GB वाले दो वेरिएंट में आता है। इन्हें 72,999 रुपये और 76,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। हालांकि, अब 10,000 रुपये की कटौती इन दोनों वेरिएंट्स में की गई है। ऐसे में अब इन्हें क्रमश: 62,999 रुपये और 66,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन को फैंटम वाइट, फैंटम ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

इतना ही नहीं Samsung द्वारा Galaxy S22 के ग्राहकों को कुछ ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। Galaxy S22 खरीदने पर ग्राहकों को सैमसंग शॉप ऐप पर 2,000 रुपये तक के वेलकम बेनिफिट दिए जाएंगे। इतना ही नहीं ग्राहकों को 6 महीने के लिए 100GB OneDrive क्लाउड स्टोरेज फ्री भी मिलेगा।

Samsung Galaxy S22 के स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy S22 कंपनी का एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। ये ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आता है। साथ ही इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.1-इंच फुल-HD+ डायनैमिक AMOLED 2X डिस्प्ले भी दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 50MP प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 10MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए Galaxy S22 के फ्रंट में 10MP कैमरा मौजूद है। इसकी इंटरनल मेमोरी 256GB तक है। यहां इन-डिस्प्ले सेंसर भी मिलता है। इसकी बैटरी 3,700mAh की है और यहां 25W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

साकेत सिंह बघेल
साकेत सिंह बघेलauthor

साकेत सिंह बघेल टाइम्स नाउ नवभारत के लिए टेक सेक्शन कवर करते हैं. इन्हें टेक कवर करते हुए करीब 5 साल हो चुके हैं। इस दौरान इन्होनें ढेरों गैजेट्स को रिव्यू करने और टेक्नोलॉजी के बारे में लिखने के साथ-साथ देशभर के कई ऑनलाइन-ऑफलाइन इवेंट्स को कवर भी किया है। एक्सपर्ट इंटरव्यूज भी किए हैं। टेक की स्टोरीज कवर करने के अलावा साकेत को फोटोग्राफी और गज़लों में भी काफी दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article