टेक एंड गैजेट्स

Samsung Galaxy F15 5G: भारत का सबसे सस्ता सुपर AMOLED डिस्प्ले वाला फोन, दो दिन चलेगी बैटरी

Samsung Galaxy F15 5G Price, Specification: फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच फुल-HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में वॉयस फोकस फीचर भी है, जो यूजर्स को भीड़-भाड़ वाली जगह में कॉल पर बात करने में मदद करता है।

Image

Samsung Galaxy F15 5G

Samsung Galaxy F15 5G launched in india: स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने अपने सबसे किफायती सुपर एमोलेड डिस्प्ले वाले 5G फोन सैमसंग गैलेक्सी एफ 15 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ के साथ पेश किया गया है। फोन में दो दिन बैकअप वाली बड़ी बैटरी और डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में वॉयस फोकस फीचर भी है। फोन के साथ कंपनी 4 साल के एंड्रॉयड अपडेट देने वाली है। चलिए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

Samsung Galaxy F15 5G: कीमत

गैलेक्सी F15 5G को दो स्टोरेज ऑप्शन 4GB रैम + 128GB और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज में पेश किया गया है। बेस वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये और हाई एंड वेरियंट की कीमत 14,499 रुपये है। फोन ऐश ब्लैक, ग्रूवी वॉयलेट और जैजी ग्रीन तीन कलर ऑप्शन में आता है। इसकी प्रारंभिक बिक्री आज शाम 7:00 बजे से फ्लिपकार्ट से होगी।

Samsung Galaxy F15 5G: स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी एफ15 5जी एंड्रॉयड 14 आधारित वन यूआई 5 के साथ आता है। कंपनी इसके साथ 4 साल के एंड्रॉयड अपडेट और पांच साल तक सुरक्षा अपडेट भी देने वाली है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच फुल-HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है। डिस्प्ले के बीच में वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच है। फोन को ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ चिपसेट से लैस किया गया है, जो 6GB तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज के साथ आता है। जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा फोन में वॉयस फोकस फीचर भी है, जो यूजर्स को भीड़-भाड़ वाली जगह में कॉल पर बात करने में मदद करता है।

Samsung Galaxy F15 5G: कैमरा और बैटरी

कैमरा सपोर्ट की बात करें तो सैमसंग के किफायती फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का शूटर है। फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। दावा है कि बैटरी यूनिट एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक की बैटरी लाइफ और 25 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम देती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article