Samsung Galaxy A14 5G Price Drop: सैमसंग ने अपने 5G फोन गैलेक्सी A14 5G की कीमत में भारी कटौती कर दी है। मिड-रेंज फोन को इस साल की शुरुआत में ही लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत में 2 से 3 हजार की कटौती की गई है। इसमें 6.6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले और 8 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक स्टोरेज मिलता है।
Samsung Galaxy A14 5G की कीमत और डिस्काउंट
सैमसंग गैलेक्सी A14 5G को जनवरी 2023 में 16,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। अब फोन को अब 2 हजार रुपये डिस्काउंट के साथ 14,499 रुपये की कीमत पर उपलब्ध किया गया है। साथ ही इस पर 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी है। यानी आप 13,499 रुपये तक की कीमत पर फोन खरीद सकते हैं।
इस कीमत पर 4GB+64GB स्टोरेज वेरियंट आता है। वहीं 6GB+128GB स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरियंट को 17,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इनके साथ भी 1 हजार का अतिरिक्त डिस्काउंट है।
क्या खरीदना चाहिए Samsung Galaxy A14 5G?
हालांकि मार्केट में 15 हजार की कीमत में कई सारे दमदार स्मार्टफोन उपलब्ध हैं, लेकिन Samsung Galaxy A14 5G इस कीमत पर कई फीचर्स ऑफर करता है। इस फोन में 6.6 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन का डिजाइन शानदार है और यह एम-सीरीज से काफी लाइटवेट भी है। हालांकि, फोन के साथ 5000mAh की बैटरी मिलती है।
Galaxy M14 5G
यदि आप और कम कीमत पर सैमसंग का 5G फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके पास Galaxy M14 5G के रूप में एक और ऑप्शन है। इसको 12,490 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। दोनों फोन के फीचर्स लगभग एक जैसे हैं।
