टेक एंड गैजेट्स

खूबसूरत डिजाइन वाला Nubia Z60 Ultra लॉन्च, 24GB रैम और 64MP टेलीफोटो लेंस से है लैस

Nubia Z60 Ultra: नूबिया Z60 अल्ट्रा को स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 के साथ पेश किया गया है। स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.8 इंच OLED डिस्प्ले है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS वाला 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिलता है।

Image

Nubia Z60 Ultra

Photo : Times Now Digital

Nubia Z60 Ultra Launched: टेक कंपनी ZTE के सब ब्रांड Nubia ने अपने नए फोन Nubia Z60 Ultra को लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिप से लैस किया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.8 इंच OLED डिस्प्ले और 6,000mAh की बैटरी मिलती है। फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 12GB रैम का सपोर्ट है। रैम को 24 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Nubia Z60 Ultra की कीमत

नूबिया Z60 अल्ट्रा दो कलर- ब्लैक और सिल्वर कलर और तीन स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 8GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 599 डॉलर (लगभग 49,000 रुपये), 12GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 649 डॉलर (लगभग 54,000 रुपये) और 12GB रैम + 512GB स्टोरेज की कीमत 779 डॉलर (लगभग 65,000 रुपये) है।

Nubia Z60 Ultra की स्पेसिफिकेशन

नूबिया Z60 अल्ट्रा को स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 के साथ पेश किया गया है। स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.8 इंच OLED डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ DCI की 100 प्रतिशत कवरेज मिलती है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर और 12GB तक LPDDR5X रैम का सपोर्ट मिलता है। रैम को 24 जीबी तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है। इसमें 512 जीबी तक स्टोरेज भी है।

Nubia Z60 Ultra का कैमरा और बैटरी

कैमरा सपोर्ट की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS वाला 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, OIS और ऑटोफोकस वाला 50 मेगापिक्सल 18mm वाइड-एंगल कैमरा सेंसर और OIS के साथ 64 मेगापिक्सल 85mm टेलीफोटो कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल अंडर-डिस्प्ले कैमरे सेंसर है। इसमें 6,000mAh की बैटरी और वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 रेटिंग मिलती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article