टेक एंड गैजेट्स

Rose Day 2024: वैलेंटाइन वीक के पहले दिन यहां बिके रिकॉर्ड तोड़ गुलाब, खुशी नहीं रोक पाए सीईओ

Rose Day 2024: ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने अपनी एक एक्स में कहा, "वैलेंटाइन सप्ताह की शानदार शुरुआत! अभी सुबह के 11 बजे हैं और हमने पहले ही 2023 में रोज डे की तुलना में अधिक गुलाब बेचे हैं।"

Image

Rose day 2024

Photo : Times Now Digital

Rose Day 2024: आज यानी 7 फरवरी को रोज डे के अवसर पर रिकॉर्ड तोड़ गुलाब की बिक्री के साथ वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हुई। आज से 14 फरवरी तक प्यार का सप्ताह होने वाला है। वेलेंटाइन वीक के उत्साह को आप इस तरह समझ सकते हैं कि पहले दिन ही कपल्स ने रिकॉर्ड तोड़ गुलाब खरीदे हैं। जी हां, ऑनलाइन इंस्टेंट डिलीवरी सर्विस ब्लिंकिट पर रोज डे के दिन गुलाबों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई है। कंपनी के सीईओ भी अपनी खुशी नहीं रोक पाए और ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

ब्लिंकिट CEO ने किया पोस्ट

ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने अपनी एक एक्स (पहले ट्विटर) पोस्ट में कहा कि क्विक कॉमर्स कंपनी ने सुबह 11 बजे तक पिछली साल यानी रोज डे 2023 के पूरे दिन की तुलना में सबसे ज्यादा गुलाबों की डिलीवरी कर दी है।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "वैलेंटाइन सप्ताह की शानदार शुरुआत! अभी सुबह के 11 बजे हैं और हमने पहले ही 2023 में रोज डे की तुलना में अधिक गुलाब बेचे हैं। और हमारे एनालिस्ट मुझे बता रहे हैं कि शाम को एक बड़ा शिखर होगा,''।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि सुबह से सभी ऑर्डरों में से 20% ऑर्डर किसी और के लिए किए गए हैं। अच्छा लगा कि हम आज इतने सारे लोगों को वैलेंटाइन उपहार भेजने में मदद करने में सक्षम हैं।"

शुरू हो गया प्यार का सप्ताह

रोज डे वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत का प्रतीक है, यह आपके प्रियजनों को यह दिखाने का एक शानदार मौका देता है कि आप उनकी कितनी सराहना करते हैं और उनसे प्यार करते हैं। एक-दूसरे को लाल गुलाब का गुलदस्ता देकर कपल्स एक-दूसरे के प्रति प्यार और स्नेह का इजहार करते हैं। इस वैलेंटाइन वीक प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे और फिर अंत में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के साथ समापन होगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article