टेक एंड गैजेट्स

Best Valentine Gift For Boyfriend: अभी तक बॉयफ्रेंड के लिए नहीं खोज पाए गिफ्ट? यहां हैं सबसे बेस्ट 5 आइडिया

Best Valentine Gift For Boyfriend: आज यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे है यानी इजहार-ए-मोहब्बत का दिन। इस दिन आप अपने बॉयफ्रेंड को एक बढ़िया तोहफा दे सकते हैं और उन्हें अपने दिल की बात कह सकते हैं।

Image

Propose Day 2024

Photo : Times Now Digital

Best Valentine Gift For Boyfriend: फरवरी रोमांटिक कपल्स के बीच प्यार की भावना के साथ आता है। दुनिया पूरे एक सप्ताह तक हर रूप में प्यार का जश्न मनाने के लिए तैयार रहती है, जिसका समापन 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के रूप में होता है। आज यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे है। इस दिन आप अपने बॉयफ्रेंड को एक बढ़िया तोहफा दे सकती हैं और उन्हें अपने दिल की बात कह सकती हैं। यदि आपका बॉयफ्रेंड टेक फ्रेंडली है तो यहां हम बेस्ट 5 गिफ्ट आइडिया दे रहे हैं जो उनके चेहरे पर मुस्कान ला देंगे। चलिए जानते हैं।

ब्लूटूथ टैग

यदि आपका बॉयफ्रेंड अक्सर अपनी चीजें भूल जाता है तो ब्लूटूथ ट्रैकर एकदम परफेक्ट गिफ्ट है। इसकी मदद से पर्स या चाबियों को खोने से बचाया जा सकता है। सिक्के के आकार के इस डिवाइस को की-चैन के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यदि आपका बजट ज्यादा है तो आप एपल AirTag भी दे सकते हैं।

TWS ईयरफोन

गाने सुनना लगभग सभी को पसंद होता है। ऐसे में ब्लूटूथ ईयरफोन वेलेंटाइन डे के लिए अच्छा गिफ्ट हो सकता है। आजकल 1000 रुपये की शुरुआती कीमत पर भी अच्छे ईयरबड्स मार्केट में उपलब्ध हैं। आप अपने बजट के हिसाब से एक बढ़िया ईयरबड्स गिफ्ट कर सकते हैं।

ब्लूटूथ स्पीकर

यदि आपके दोस्त के पास ब्लूटूथ ईयरफोन पहले से है तो आप ब्लूटूथ स्पीकर गिफ्ट कर सकते हैं। इसका फायदा यह है कि इसे कहीं भी पार्टी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इसे कार में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी ब्लूटूथ स्पीकर के साथ कहीं भी पार्टी मोड ऑन हो जाएगा। 500 रुपये की शुरुआती कीमत पर बढ़िया बैटरी बैकअप और दमदार साउंड क्वालिटी वाले ब्लूटूथ स्पीकर मिल जात हैं।

स्मार्टवॉच या स्मार्ट बैंड

फिटनेस फ्रीक बॉयफ्रेंड जो जिम जाना पसंद करते हैं, उनके लिए स्मार्टवॉच या स्मार्टबैंड सबसे बढ़िया गिफ्ट ऑप्शन है। स्मार्टवॉच सेहत के विभिन्न पहलुओं को ट्रैक कर सकती है। इसकी मदद से हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर, स्लीप और स्ट्रेस मॉनिटर आदि को ट्रैक किया जा सकता है। और यह कैलोरी बर्न और स्टेप काउंट भी बताता है।

स्मार्टफोन

स्मार्टफोन सबका पसंदीदा गिफ्ट होता है। यदि आपका बजट ज्यादा है तो गिफ्ट के लिए स्मार्टफोन सबसे बेस्ट ऑप्शन है। आप जरूरत और बजट के हिसाब से अपने बॉयफ्रेंड को कोई लेटेस्ट स्मार्टफोन गिफ्ट कर सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article