टेक एंड गैजेट्स

Jio Laptop: 15 हजार की कीमत में मार्केट में तहलका मचाएगा जियो का नया लैपटॉप

Reliance Jio Cloud Laptop: कंपनी महंगे हार्डवेयर की आवश्यकता और लैपटॉप की लागत को कम करने को लेकर काम कर रही है। हालांकि, क्लाउड-आधारित कंप्यूटर को क्लाउड से स्टोरेज, प्रोसेसिंग और अन्य फंक्शन करने के लिए हमेशा इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होती है। जियो लैपटॉप को मासिक क्लाउड सब्सक्रिप्शन के साथ पेश किया जा सकता है।

Image

Jio Cloud Laptop

Photo : Times Now Digital

Jio Cloud Laptop: टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने सबसे सस्ते लैपटॉप JioBook (2023) के बाद अब और ज्यादा किफायती लैपटॉप पेश करने की तैयारी कर रही है। एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी लगभग 15,000 रुपये में एक क्लाउड लैपटॉप मार्केट में लाने की योजना बना रही है। जियो क्लाउड लैपटॉप को अगले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है।

जियो क्लाउड लैपटॉप

द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी कुछ महीनों में देश में लैपटॉप पेश करने के लिए एचपी, एसर और लेनोवो जैसे टॉप निर्माताओं के साथ बातचीत कर रही है। रिपोर्ट में एक सीनियर जियो अधिकारी के हवाले से दावा किया गया है कि यह लैपटॉप एक डम्ब टर्मिनल होगा। क्लाउड लैपटॉप के सारे प्रोसेसिंग व स्टोरेज फंक्शन जियो क्लाउड (Jio Cloud) इन्फ्रास्ट्रक्चर पर आधारित होंगे।

एक्टिव इंटरनेट कनेक्शन की होगी जरूरत

यानी कंपनी महंगे हार्डवेयर की आवश्यकता और लैपटॉप की लागत को कम करने को लेकर काम कर रही है। बता दें कि क्लाउड-आधारित कंप्यूटर को क्लाउड से स्टोरेज, प्रोसेसिंग और अन्य फंक्शन करने के लिए हमेशा इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होती है। यानी जियो क्लाउड लैपटॉप के लिए हमेशा एक्टिव इंटरनेट की जरूरत होगी।

मासिक क्लाउड सब्सक्रिप्शन के साथ लॉन्च हो सकता है

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जियो लैपटॉप को मासिक क्लाउड सब्सक्रिप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। यानी यूजर्स को लैपटॉप इस्तेमाल के लिए हर महीने कुछ रकम अदा करनी पड़ सकती है। हालांकि, क्लाउड मेंबरशिप की कीमत को लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं आई है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article