टेक एंड गैजेट्स

Redmi Note 15 Pro 5G Series की भारत में जल्द होगी एंट्री, मिलेगा 200MP का धमाकेदार कैमरा

शाओमी Redmi Note 15 5G Pro के साथ-साथ कंपनी बाजार में Redmi Note 15 Pro+ 5G को लॉन्च करेगी। शॉओमी की तरफ से आने वाले यह दोनों ही स्मार्टफोन सीरीज कैमरा सेंट्रिक होंगी।

Image

प्रो प्लस वेरिएंट में आपको फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में शॉओमी एक पॉपुलर ब्रैंड है। शाओमी के पास भारतीय यूजर्स के लिए सस्ते और महंगे दोनों ही तरह के स्मार्टफोन्स मौजूद हैं। अब चीन की यह दिग्गज कंपनी एक ऐसा स्मार्टफोन लाने जा रही है जो साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग की टेंशन बढाएगा। शॉओमी की तरफ से कुछ दिन पहले भारतीय बाजार में Redmi Note 15 5G को लॉन्च किया था। अब कंपनी इसी कैटेगीर में एक और स्मार्टफोन पेश करने वाली जो कि Redmi Note 15 Pro 5G होगा। शॉओमी की तरफ से इसकी लॉन्चिंग की घोषणा भी कर दी गई है।

शाओमी Redmi Note 15 5G Pro के साथ-साथ कंपनी बाजार में Redmi Note 15 Pro+ 5G को लॉन्च करेगी। शॉओमी की तरफ से आने वाले यह दोनों ही स्मार्टफोन कैमरा सेंट्रिक होंगे इसलिए अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं जो कैमरे के मामले में बेस्ट हो तो आप इनके लिए इंतजार कर सकते हैं।

शॉओमी की तरफ से ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट करके Redmi Note 15 Pro 5G Series की लॉन्चिंग का ऐलान किया गया है। कंपनी इस स्मार्टफोन सीरीज में 200 मेगापिक्सल का धमाकेदार कैमरा सेटअप देने वाला है। आपको बता दें कि फिलहाल अभी तक कंपनी की तरफ से इसकी लॉन्चिंक डेट का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इसे मार्केट में पेश कर सकती है।

Redmi Note 15 Pro 5G Series को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार लीक्स सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह स्मार्टफोन्स भारतीय बाजार में जनवरी के आखिरी सप्ताह में दस्तक दे सकता है। कुछ लीक्स में यह भी कहा जा रहा है कि इसे 27 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है। कीमत को लेकर भी अभी कंपनी ने किसी भी तरह के संकेत नहीं दिए हैं। हालांकि माना जा रहा है कि इसे 36,000 रुपये से 40,000 रुपये के बीच में लॉन्च किया जा सकता है।

Redmi Note 15 Pro 5G Series के संभावित फीचर्स

Redmi Note 15 Pro 5G में आने वाले संभावित फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 6.7 इंच तक का एमोलेड पैनल दिया जा सकता है। स्मार्टफोन सीरीज के दोनों ही फोन्स के डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिल सकता है। इसके साथ ही डिस्प्ले में सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 दिया जा सकता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो प्रो मॉडल में आपको Dimensity 7400 Ultra चिपसेट मिल सकता है। वहीं प्रो प्लस मॉडल को Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है। सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन्स एंड्रॉयड 16 पर रन करेंगे।

Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro+ को 200MP प्राइमरी और 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर होगा। सेल्फी के लिए प्रो मॉडल में आपको 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। प्रो प्लस वेरिएंट में आपको फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article