स्मार्टफोन बाजार में रेडमी की मजबूत पकड़ है। कंपनी के पास बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स मौजूद हैं। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको थोड़ा और इंतजार कर लेना चाहिए। कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में Redmi K90 Ultra को लॉन्च करने वाली है। यह स्मार्टफोन मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है जिसमें पावरफुल चिपसेट, DSLR जैसा फ्लैगशिप कैमरा और बड़ी स्टोरेज देखने को मिल सकती ।
चीन की माइक्रोब्लागिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर अपमकिंग स्मार्टफोन Redmi K90 Ultra की लॉन्चिंग डिटेल्स को शेयर किया गया है। कंपनी इस स्मार्टफोन को अपने होम मार्केट में 30 जून को लॉन्च करेगी। इसके बाद इसे ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। हालांकि अभी इसको लेकर कंपनी की तरफ से किसी भी तरह की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।
गेमर्स के लिए खास फीचर
Redmi K90 Ultra में आपको सिल्वर कलर ऑप्शन मिल सकता है। इसके साथ ही इसमें आपको रियर पैनल में बड़ा हॉरिजॉन्टल शेप में कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में फैंस को Redmi K90 Max की तरह का डिजाइन देखने को मिल सकता है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने गेमर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। इसमें गेमर्स के लिए एक्टिव कूलिंग फैन का फीचर भी दिया गया है ताकि गेमिंग या फिर मल्टी टास्किंग के दौरान फोन हीट न करे। इसलिए अगर आप गेमिंग करने वाले हैं तो इस स्मार्टफोन में आपको शानदार परफॉर्मेंस मिलने वाली है।
स्मार्टफोन में होगा दमदार चिपसेट
Redmi K90 Ultra में परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm का Snapdragon 8 Elite चिपसेट होगा। इसके अलावा इसमें आपको 6.59 इंच का 1.5K LTPS OLED डिस्प्ले मिलेगा जिसमें 165Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में आपको बड़ी बैटरी के साथ साथ 100W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसमें आपको 512GB तक की स्टोरेज और 8GB तक की ैम देखने को मिल सकती है। प्राइमरी कैमरा इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही इसमें आपको 32 मेगापिक्सल तक का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।
